अस्पताल की 5वीं मंजिल से गिरा ITBP दरोगा, मौत:बेटी बोली-पिताजी सुसाइड नहीं कर सकते; बाथरूम की छोटी सी खिड़की से कैसे कूदेंगे; जांच जारी

अस्पताल की 5वीं मंजिल से गिरा ITBP दरोगा, मौत:बेटी बोली-पिताजी सुसाइड नहीं कर सकते; बाथरूम की छोटी सी खिड़की से कैसे कूदेंगे; जांच जारी

पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित एशियन सिटी हॉस्पिटल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक दरोगा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान विजय सिंह (44) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वो ITBP में कार्यरत थे और वर्तमान में छपरा के जलालपुर स्थित कैंप में पोस्टेड थे। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें विजय सिंह ऊपर से नीचे गिरते दिख रहे है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मामले की सूचना दी। दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में शुरू कर दी है। सबसे पहले घटनास्थल की तस्वीरें देखिए… अस्पताल में भर्ती थे, वॉशरूम गए, फिर हुई घटना बताया जा रहा है कि ITBP जवान विजय सिंह की तबीयत खराब होने के बाद 3 जून को उन्हें इलाज के लिए एशियन सिटी हॉस्पिटल लाया गया था। उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान रविवार को जवान 5वीं मंजिल पर वॉशरूम गया और कथित तौर पर उन्होंने पांचवी मंजिल के वॉशरूम से छलांग लगा दी। विजय के साथ दो अन्य जवान गोपाल और संजय ड्यूटी में लगाए गए थे। दोनों ने बताया कि पेट में पथरी और पीलिया की शिकायत के बाद उन्हें पटना शिफ्ट किया गया था। सोमवार के दिन अस्पताल से छुट्टी होने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांचवीं मंजिल पर भी पहुंची, जहां वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में जवान के खिड़की से गिरने या फिर छलांग लगाने की आशंका जाहिर की जा रही है। बेटी बोली- पापा सुसाइड नहीं कर सकते बेटी निधि ने बताया कि, ‘पिता ने 2001 में ITBP में योगदान दे रहे थे। पटना में इलाज के दौरान उनसे रोज बात हो रही थी। शनिवार को भी बात हुई। रविवार को भी सुबह 9 बजे पापा ने मां से बात की। सब कुछ नॉर्मल था। वे सुसाइड नहीं कर सकते।’ निधि ने कहा कि, ‘वे वाशरूम की छोटी सी खिड़की से कैसे कूद सकते हैं। कोई न कोई बात जरूर है।’ बेटी ने पटना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक विजय कुमार सिंह की दो संताने हैं। बेटी निधि 22 वर्ष b.Ed कर चुकी है। बेटा पीयूष 19 वर्ष का है, जो नोएडा में फार्मेसी की पढ़ाई करता है। FSL टीम को बुलाया गया घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। दीघा थाने के एडिशनल एसएचओ सुजीत कुमार ने बताया कि, ‘दिन के 12:30 बजे के करीब घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज मिला, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।’
सभी पहलुओं से जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अस्पताल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित एशियन सिटी हॉस्पिटल में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक दरोगा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान विजय सिंह (44) के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वो ITBP में कार्यरत थे और वर्तमान में छपरा के जलालपुर स्थित कैंप में पोस्टेड थे। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें विजय सिंह ऊपर से नीचे गिरते दिख रहे है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को मामले की सूचना दी। दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में शुरू कर दी है। सबसे पहले घटनास्थल की तस्वीरें देखिए… अस्पताल में भर्ती थे, वॉशरूम गए, फिर हुई घटना बताया जा रहा है कि ITBP जवान विजय सिंह की तबीयत खराब होने के बाद 3 जून को उन्हें इलाज के लिए एशियन सिटी हॉस्पिटल लाया गया था। उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान रविवार को जवान 5वीं मंजिल पर वॉशरूम गया और कथित तौर पर उन्होंने पांचवी मंजिल के वॉशरूम से छलांग लगा दी। विजय के साथ दो अन्य जवान गोपाल और संजय ड्यूटी में लगाए गए थे। दोनों ने बताया कि पेट में पथरी और पीलिया की शिकायत के बाद उन्हें पटना शिफ्ट किया गया था। सोमवार के दिन अस्पताल से छुट्टी होने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांचवीं मंजिल पर भी पहुंची, जहां वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। ऐसे में जवान के खिड़की से गिरने या फिर छलांग लगाने की आशंका जाहिर की जा रही है। बेटी बोली- पापा सुसाइड नहीं कर सकते बेटी निधि ने बताया कि, ‘पिता ने 2001 में ITBP में योगदान दे रहे थे। पटना में इलाज के दौरान उनसे रोज बात हो रही थी। शनिवार को भी बात हुई। रविवार को भी सुबह 9 बजे पापा ने मां से बात की। सब कुछ नॉर्मल था। वे सुसाइड नहीं कर सकते।’ निधि ने कहा कि, ‘वे वाशरूम की छोटी सी खिड़की से कैसे कूद सकते हैं। कोई न कोई बात जरूर है।’ बेटी ने पटना पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक विजय कुमार सिंह की दो संताने हैं। बेटी निधि 22 वर्ष b.Ed कर चुकी है। बेटा पीयूष 19 वर्ष का है, जो नोएडा में फार्मेसी की पढ़ाई करता है। FSL टीम को बुलाया गया घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। दीघा थाने के एडिशनल एसएचओ सुजीत कुमार ने बताया कि, ‘दिन के 12:30 बजे के करीब घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज मिला, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।’
सभी पहलुओं से जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अस्पताल कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *