भागलपुर में रविवार को जब्त देसी-विदेशी शराब और कोडीन सिरप को नष्ट किया गया है। पूरी प्रक्रिया दंडाधिकारी और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। दंडाधिकारी शंभू मंडल ने बताया कुल 108 कांडों में जब्त विदेशी शराब, चुलाई शराब और कोडीन सिरप सहित कुल 5,337 लीटर अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। इसके अलावा सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज 44 मामलों में जब्त 676 लीटर देसी और विदेशी शराब को भी नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के मामलों को मिलाकर कुल लगभग 6,000 लीटर देसी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी मद्य निषेध एवं उत्पाद सदर और अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। आगे भी कार्रवाई होती रहेगी विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभागीय अधिकारियों की निगरानी में जब्त शराब को निर्धारित मानकों के अनुरूप नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों के निष्पादन की यह नियमित प्रक्रिया है, जिससे अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। शराब तस्करों के लिए दंडाधिकारी शंभू मंडल ने कहा कि शराबबंदी अभियान राज्य के लोगों के हित में है। यह योजना समाज में शांति और बेहतर वातावरण स्थापित करने के साथ-साथ लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में भी सहायक है। लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने और अवैध शराब धंधे से दूर रहने की अपील की। दंडाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना है और इसके लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। आगे भी अभियान चलता रहेगा। भागलपुर में रविवार को जब्त देसी-विदेशी शराब और कोडीन सिरप को नष्ट किया गया है। पूरी प्रक्रिया दंडाधिकारी और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। दंडाधिकारी शंभू मंडल ने बताया कुल 108 कांडों में जब्त विदेशी शराब, चुलाई शराब और कोडीन सिरप सहित कुल 5,337 लीटर अवैध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। इसके अलावा सदर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज 44 मामलों में जब्त 676 लीटर देसी और विदेशी शराब को भी नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के मामलों को मिलाकर कुल लगभग 6,000 लीटर देसी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी मद्य निषेध एवं उत्पाद सदर और अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। आगे भी कार्रवाई होती रहेगी विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विभागीय अधिकारियों की निगरानी में जब्त शराब को निर्धारित मानकों के अनुरूप नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों के निष्पादन की यह नियमित प्रक्रिया है, जिससे अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। शराब तस्करों के लिए दंडाधिकारी शंभू मंडल ने कहा कि शराबबंदी अभियान राज्य के लोगों के हित में है। यह योजना समाज में शांति और बेहतर वातावरण स्थापित करने के साथ-साथ लोगों के भविष्य को सुरक्षित बनाने में भी सहायक है। लोगों से शराबबंदी कानून का पालन करने और अवैध शराब धंधे से दूर रहने की अपील की। दंडाधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना है और इसके लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। आगे भी अभियान चलता रहेगा।


