गोपालगंज में 2 बाइकों की टक्कर, एक की मौत:सिवान जा रहे वेल्डर की गई जान, दो युवक घायल; लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

गोपालगंज में 2 बाइकों की टक्कर, एक की मौत:सिवान जा रहे वेल्डर की गई जान, दो युवक घायल; लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामश्रय राम के 28 वर्षीय बेटे गोविंदा कुमार के रूप में हुई है। गोविंदा वेल्डर का काम करता था। मामा के घर जाते समय हादसा जानकारी के अनुसार, गोविंदा अपनी बाइक से सिवान जिले के सियाडी मठिया गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गोविंदा कुमार को मृत घोषित कर दिया। दोनों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज हादसे में घायल हुए अन्य दो युवकों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी स्व. प्रदीप लाल श्रीवास्तव के 15 वर्षीय बेटे अनिकेत कुमार और ब्रजेश श्रीवास्तव के 16 वर्षीय बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।साथ ही दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच में जुट गई है। गोपालगंज में मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामश्रय राम के 28 वर्षीय बेटे गोविंदा कुमार के रूप में हुई है। गोविंदा वेल्डर का काम करता था। मामा के घर जाते समय हादसा जानकारी के अनुसार, गोविंदा अपनी बाइक से सिवान जिले के सियाडी मठिया गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहा था। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उन पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गोविंदा कुमार को मृत घोषित कर दिया। दोनों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज हादसे में घायल हुए अन्य दो युवकों की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी स्व. प्रदीप लाल श्रीवास्तव के 15 वर्षीय बेटे अनिकेत कुमार और ब्रजेश श्रीवास्तव के 16 वर्षीय बेटे आयुष कुमार के रूप में हुई है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।साथ ही दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *