एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह:बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भोजपुरी स्टार की एक झलक के लिए उमड़े युवा

एमएलसी उम्मीदवार बनने के बाद जगदीशपुर पहुंचे पवन सिंह:बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, भोजपुरी स्टार की एक झलक के लिए उमड़े युवा

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह को घोषित किया है। उम्मीदवार चुने जाने के बाद पवन सिंह रविवार को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए जगदीशपुर पहुंचे। उन्हें देखने और स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में युवा कई घंटे पहले से ही बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति पार्क में जुटे रहे। जगदीशपुर पहुंचने पर पवन सिंह ने सबसे पहले वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने प्रतिमा पर गमछे से पगड़ी बांधी और हाथ जोड़कर नमन किया। इस दौरान पूरा परिसर समर्थकों से भरा रहा। समर्थकों ने भारत माता की जय और पवन सिंह जिंदाबाद के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। “आरा का सांसद कैसा हो, पवन सिंह जैसा हो” के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान कई समर्थकों ने उन्हें बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। पवन सिंह ने समर्थकों के साथ सेल्फी ली पवन सिंह ने भी अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके साथ सेल्फी ली। उन्हें करीब से देखने और तस्वीर लेने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय स्तर पर भाजपा नेत्री संध्या सिंह, मिथलेश कुशवाह, रितिक रौशन सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जगदीशपुर कार्यक्रम के बाद पवन सिंह रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भलूनी स्थित प्रसिद्ध मां यक्षणी भवानी मंदिर के लिए रवाना होंगे। वहां वे पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कल अपने पैतृक गांव जाएंगे इसके बाद पवन सिंह तेनुअज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित राय के यहां आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार की सुबह पवन सिंह अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचेंगे, जहां वे मां सती कुंवारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही अपनी माताजी का आशीर्वाद लेने के बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। एमएलसी उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह को घोषित किया है। उम्मीदवार चुने जाने के बाद पवन सिंह रविवार को अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए जगदीशपुर पहुंचे। उन्हें देखने और स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में युवा कई घंटे पहले से ही बाबू वीर कुंवर सिंह स्मृति पार्क में जुटे रहे। जगदीशपुर पहुंचने पर पवन सिंह ने सबसे पहले वीर शिरोमणि बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया। उन्होंने प्रतिमा पर गमछे से पगड़ी बांधी और हाथ जोड़कर नमन किया। इस दौरान पूरा परिसर समर्थकों से भरा रहा। समर्थकों ने भारत माता की जय और पवन सिंह जिंदाबाद के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। “आरा का सांसद कैसा हो, पवन सिंह जैसा हो” के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान कई समर्थकों ने उन्हें बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। पवन सिंह ने समर्थकों के साथ सेल्फी ली पवन सिंह ने भी अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके साथ सेल्फी ली। उन्हें करीब से देखने और तस्वीर लेने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय स्तर पर भाजपा नेत्री संध्या सिंह, मिथलेश कुशवाह, रितिक रौशन सिंह सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। जगदीशपुर कार्यक्रम के बाद पवन सिंह रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भलूनी स्थित प्रसिद्ध मां यक्षणी भवानी मंदिर के लिए रवाना होंगे। वहां वे पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कल अपने पैतृक गांव जाएंगे इसके बाद पवन सिंह तेनुअज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमित राय के यहां आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार की सुबह पवन सिंह अपने पैतृक गांव जोकहरी पहुंचेंगे, जहां वे मां सती कुंवारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही अपनी माताजी का आशीर्वाद लेने के बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। एमएलसी उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनका यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *