मोतिहारी में 6 दिन से बिजली गुल:आक्रोशित लोगों ने NH-28 जाम कर किया प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर जलने से पावर कट

मोतिहारी में 6 दिन से बिजली गुल:आक्रोशित लोगों ने NH-28 जाम कर किया प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर जलने से पावर कट

मोतिहारी के खोदानगर मोहल्ले में छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार को स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से आक्रोशित सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया। इससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 6 दिन पहले जला था ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के अनुसार, खोदानगर मोहल्ले का ट्रांसफार्मर छह दिन पहले जल गया था, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कनीय अभियंता से लेकर एसडीओ तक को कई बार समस्या की सूचना दी गई और लिखित आवेदन भी सौंपा गया, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदल दिया जाना चाहिए। हालांकि, छह दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की निष्क्रियता से लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का किया प्रयास जाम की सूचना मिलने पर छतौनी थाना और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लंबी बातचीत और मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया जा सका। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी जाएगी और जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद राजमार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया। मोतिहारी के खोदानगर मोहल्ले में छह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार को स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 (NH-28) जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से आक्रोशित सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए थे। प्रदर्शनकारियों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया। इससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। 6 दिन पहले जला था ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के अनुसार, खोदानगर मोहल्ले का ट्रांसफार्मर छह दिन पहले जल गया था, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कनीय अभियंता से लेकर एसडीओ तक को कई बार समस्या की सूचना दी गई और लिखित आवेदन भी सौंपा गया, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के भीतर बदल दिया जाना चाहिए। हालांकि, छह दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की निष्क्रियता से लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का किया प्रयास जाम की सूचना मिलने पर छतौनी थाना और यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। छतौनी थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने पुलिस बल के साथ प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लंबी बातचीत और मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया जा सका। थानाध्यक्ष मृत्युंजय पासवान ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी जाएगी और जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद राजमार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *