समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान राम इकबाल साहनी के पुत्र धर्मनाथ सनी(40) के तौर पर हुई है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वार्ड-2 की है। ‘गमछा से गला घोंट दिया’ मृतक के भाई ने बताया कि धर्मनाथ गांव के बाहर बांसवाड़ा में ताड़ी बेचने का काम करता था। यहां पर पहले से ही गांव का ही मंटून सहनी भी ताड़ी बेचने का काम करता है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर रविवार सुबह विवाद हुआ था। जमकर मारपीट हुई थी। इस बीच उसने गमछा से उसका गला घोंट दिया। दोनों में पहले अच्छी दोस्ती थी, लेकिन कारोबार को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों से मामले की सूचना मिली। जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गला में काल दाग है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया की पहली नजर में मामला पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस एंगल से जांच की जा रही है। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के 15 स्थान से सैंपल इकट्ठे किए। कई जगह से फिंगर प्रिंट्स भी लिया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान राम इकबाल साहनी के पुत्र धर्मनाथ सनी(40) के तौर पर हुई है। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वार्ड-2 की है। ‘गमछा से गला घोंट दिया’ मृतक के भाई ने बताया कि धर्मनाथ गांव के बाहर बांसवाड़ा में ताड़ी बेचने का काम करता था। यहां पर पहले से ही गांव का ही मंटून सहनी भी ताड़ी बेचने का काम करता है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर रविवार सुबह विवाद हुआ था। जमकर मारपीट हुई थी। इस बीच उसने गमछा से उसका गला घोंट दिया। दोनों में पहले अच्छी दोस्ती थी, लेकिन कारोबार को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों से मामले की सूचना मिली। जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गला में काल दाग है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया वहीं, इस संबंध में सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया की पहली नजर में मामला पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस एंगल से जांच की जा रही है। जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के 15 स्थान से सैंपल इकट्ठे किए। कई जगह से फिंगर प्रिंट्स भी लिया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


