UKG स्टूडेंट का स्कूल में मर्डर,पाइप से बंधी मिली लाश:6 महीने पहले हॉस्टल में आया था; छात्र बोले- दो लोगों ने मिलकर मारा फिर भाग गए

UKG स्टूडेंट का स्कूल में मर्डर,पाइप से बंधी मिली लाश:6 महीने पहले हॉस्टल में आया था; छात्र बोले- दो लोगों ने मिलकर मारा फिर भाग गए

मधेपुरा में एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में यूकेजी के स्टूडेंट की लाश मिली है। लाश टॉयलेट के पाइप से गमछे से बांध दी गई थी। स्टूडेंट की पहचान प्रेम कुमार(6) के रूप में हुई है। प्रेम पिछले 6 महीने से जेडी पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा था और स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। घटना रविवार सुबह मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव की है। मृतक की दादी का कहना है कि उनके पोते की हत्या कर शव को स्कूल के शौचालय के पास पाइप से बांध दिया गया था। घटना के बाद स्कूल संचालक ने शव को घर पहुंचा दिया था। इसके बाद हमलोग शव को लेकर स्कूल पहुंचे। स्कूल में पढ़ने वाले मनीष कुमार और आकाश कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे दो व्यक्ति स्कूल परिसर में आए थे। उन लोगों ने आनंद प्रेम के गले में रस्सी बांध दी थी। आनंद प्रेम को शौचालय के पास छोड़कर स्कूल के पीछे की ओर से भाग गए। वहीं स्कूल की एक लड़की का कहना है कि, प्रेम रात में बाथरूम गया था। अचानक उसके चीखने की आवाज आई। हमलोगों ने जब शोर मचाया तो दो लोग पीछे की रास्ते से भाग गए। 5 साल से संचालित हो रहा स्कूल जेडी पब्लिक स्कूल पिछले लगभग पांच साल से संचालित हो रहा है। घटना के बाद से स्कूल संचालक सुनील कुमार फरार बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। ———————- UKG स्टूडेंट का मर्डर-ब्लेड से पहले गला रेता, फिर शरीर:तड़पता छोड़कर कमरे में सो गया, पढ़िए आरोपी गार्ड का कबूलनामा “मैं 5 साल से इसी हॉस्टल में काम कर रहा हूं। 10 साल पहले मेरी पत्नी छोड़कर किसी और के पास चली गई। इस वजह से बच्चे मुझे बार-बार नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे। जिससे परेशान होकर मैंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।” पूरी खबर पढ़ें मधेपुरा में एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में यूकेजी के स्टूडेंट की लाश मिली है। लाश टॉयलेट के पाइप से गमछे से बांध दी गई थी। स्टूडेंट की पहचान प्रेम कुमार(6) के रूप में हुई है। प्रेम पिछले 6 महीने से जेडी पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा था और स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। घटना रविवार सुबह मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव की है। मृतक की दादी का कहना है कि उनके पोते की हत्या कर शव को स्कूल के शौचालय के पास पाइप से बांध दिया गया था। घटना के बाद स्कूल संचालक ने शव को घर पहुंचा दिया था। इसके बाद हमलोग शव को लेकर स्कूल पहुंचे। स्कूल में पढ़ने वाले मनीष कुमार और आकाश कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे दो व्यक्ति स्कूल परिसर में आए थे। उन लोगों ने आनंद प्रेम के गले में रस्सी बांध दी थी। आनंद प्रेम को शौचालय के पास छोड़कर स्कूल के पीछे की ओर से भाग गए। वहीं स्कूल की एक लड़की का कहना है कि, प्रेम रात में बाथरूम गया था। अचानक उसके चीखने की आवाज आई। हमलोगों ने जब शोर मचाया तो दो लोग पीछे की रास्ते से भाग गए। 5 साल से संचालित हो रहा स्कूल जेडी पब्लिक स्कूल पिछले लगभग पांच साल से संचालित हो रहा है। घटना के बाद से स्कूल संचालक सुनील कुमार फरार बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच में जुट गई है। ———————- UKG स्टूडेंट का मर्डर-ब्लेड से पहले गला रेता, फिर शरीर:तड़पता छोड़कर कमरे में सो गया, पढ़िए आरोपी गार्ड का कबूलनामा “मैं 5 साल से इसी हॉस्टल में काम कर रहा हूं। 10 साल पहले मेरी पत्नी छोड़कर किसी और के पास चली गई। इस वजह से बच्चे मुझे बार-बार नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे। जिससे परेशान होकर मैंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।” पूरी खबर पढ़ें  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *