बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था, लेकिन अब नरेंद्र मोदी का कार्यकाल उससे भी आगे निकल चुका है। सबसे खास बात यह है कि इस लंबे सफर में उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। लेकिन नेहरू जी के कार्यकाल में ही देश में घोटालों के आरोप लगने शुरू हो गए थे। नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश-राज्य की सेवा कर रहे हैं। इस लंबी अवधि के बावजूद आज कोई भी उंगली उठाकर यह नहीं कह सकता कि उनके किसी भी मंत्री पर केंद्र या राज्य स्तर पर कोई एक भी दाग लगा हो। राजीव गांधी के 15 पैसे वाले बयान पर कसा तंज गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब राजीव गांधी बेबसी से स्वीकार करते थे कि दिल्ली से 1 रुपए भेजा जाता है, तो जनता तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं। बीच के 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। आज देश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और पारदर्शी शासन के विजन के कारण बिचौलियों का राज खत्म हो गया है। आज केंद्र सरकार अगर किसी योजना के तहत 1 रुपए भेजती है, तो वह बिना कटौती के लाभार्थी के खाते में जमा होता है। पारदर्शिता और राष्ट्र निर्माण ही मोदी की ताकत केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि देश को इस पारदर्शिता के स्तर पर ले जाना ही नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता नहीं है, बल्कि देश के प्रति उनकी निष्ठा और पारदर्शी तरीके से कार्य करने की शैली का परिणाम है। इसी कार्यशैली ने आज भारत को इस मुकाम पर लाकर खड़ा किया है। जनता इस ईमानदारी और बदलाव को देख रही है। यही वजह है कि पीएम मोदी को देश के इतिहास में सबसे अलग और बेदाग नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केवल लोकप्रियता नहीं है, बल्कि उनके काम करने का अनूठा और पारदर्शी तरीका है, जिसने देश को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था, लेकिन अब नरेंद्र मोदी का कार्यकाल उससे भी आगे निकल चुका है। सबसे खास बात यह है कि इस लंबे सफर में उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा है। लेकिन नेहरू जी के कार्यकाल में ही देश में घोटालों के आरोप लगने शुरू हो गए थे। नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से लगातार मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश-राज्य की सेवा कर रहे हैं। इस लंबी अवधि के बावजूद आज कोई भी उंगली उठाकर यह नहीं कह सकता कि उनके किसी भी मंत्री पर केंद्र या राज्य स्तर पर कोई एक भी दाग लगा हो। राजीव गांधी के 15 पैसे वाले बयान पर कसा तंज गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए कांग्रेस की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब राजीव गांधी बेबसी से स्वीकार करते थे कि दिल्ली से 1 रुपए भेजा जाता है, तो जनता तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं। बीच के 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। आज देश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और पारदर्शी शासन के विजन के कारण बिचौलियों का राज खत्म हो गया है। आज केंद्र सरकार अगर किसी योजना के तहत 1 रुपए भेजती है, तो वह बिना कटौती के लाभार्थी के खाते में जमा होता है। पारदर्शिता और राष्ट्र निर्माण ही मोदी की ताकत केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि देश को इस पारदर्शिता के स्तर पर ले जाना ही नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता नहीं है, बल्कि देश के प्रति उनकी निष्ठा और पारदर्शी तरीके से कार्य करने की शैली का परिणाम है। इसी कार्यशैली ने आज भारत को इस मुकाम पर लाकर खड़ा किया है। जनता इस ईमानदारी और बदलाव को देख रही है। यही वजह है कि पीएम मोदी को देश के इतिहास में सबसे अलग और बेदाग नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केवल लोकप्रियता नहीं है, बल्कि उनके काम करने का अनूठा और पारदर्शी तरीका है, जिसने देश को इस ऊंचाई पर पहुंचाया है।


