आपकी Kitchen में छिपा है Tanning हटाने का राज! पाएं Glowing Skin और खूबसूरत पैर

आपकी Kitchen में छिपा है Tanning हटाने का राज! पाएं Glowing Skin और खूबसूरत पैर
गर्मी के दिनों में तेज धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग होना एक आम समस्या बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। यदि आप भी टैनिंग से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पैरों की त्वचा को साफ, मुलायम और आकर्षक बनाने के लिए आप बिना सैलून जाए घर पर ही आसान तरीके से पेडीक्योर कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर पेडीक्योर करने की सरल विधि।
टैनिंग कम करने के लिए खास होममेड पेस्ट
ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताते हैं कि, पैरो की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं अक्सर सैलून में जाकर खूब पैसा खर्च कर देती है। अब आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और टैनिंग को कम करने के लिए घर पर ही पैरो-हाथों से टैनिग को रिमूव कर सकती है। आइए आपको इस पेस्ट को बनाने के लिए कुछ जरुरी सामग्री बताते हैं।
पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
 – नींबू का रस
– चंदन पाउडर
– टमाटर का पल्प
पेस्ट बनाने का तरीका
– इसके लिए आप एक कटोरी में चंदन पाउडर निकाल लेना है।
– अब इसमें थोड़ा टमाटर का पल्प को मिला लें।
– इसके बाद इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें।
– इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और यह आपका पेस्ट तैयार है।
– इसे आप एक हफ्ते में 2 बार जरुर इस्तेमाल करें।
– इससे हाथों की टैनिंग कम होगी और आपके हाथ भी खूबसूरत बने रहेंगे।
– इस पेस्ट को आप हाथों के अलावा पैर, गर्दन और घुटनों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
– यदि आप इस पेस्ट को पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट जरुर करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *