मधेपुरा में खान सर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:रौशन आनंद की रिहाई की कर रहे मांग; साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप

मधेपुरा में खान सर के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन:रौशन आनंद की रिहाई की कर रहे मांग; साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप

पटना में दो चर्चित शिक्षकों रौशन आनंद और खान सर से जुड़े विवाद की गूंज अब मधेपुरा तक पहुंच गई है। शनिवार शाम बड़ी संख्या में छात्रों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर रौशन आनंद की रिहाई की मांग की। इस दौरान छात्रों ने उनके समर्थन में नारे लगाए तथा खान सर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां थीं, जिन पर रौशन आनंद सर को रिहा करो, शिक्षकों का सम्मान करो और न्याय दो जैसे नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रौशन आनंद को साजिश के तहत फंसाया गया है। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। रौशन आनंद को जल्द रिहा करने की मांग छात्रों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और रौशन आनंद को जल्द रिहा करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। छात्र नेता ऋतु रंजन ने कहा कि रौशन आनंद के खिलाफ की गई कार्रवाई एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि अपने शिक्षक के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर छात्र समुदाय सड़क पर उतरने को मजबूर हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्पूरी चौक तक निकाला गया मार्च कार्यक्रम के दौरान छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखते रहे। कैंडल मार्च कॉलेज चौक से कर्पूरी चौक तक निकाला गया। मार्च के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में रौशन आनंद की रिहाई की मांग दोहराई और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। पटना में दो चर्चित शिक्षकों रौशन आनंद और खान सर से जुड़े विवाद की गूंज अब मधेपुरा तक पहुंच गई है। शनिवार शाम बड़ी संख्या में छात्रों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर रौशन आनंद की रिहाई की मांग की। इस दौरान छात्रों ने उनके समर्थन में नारे लगाए तथा खान सर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कैंडल मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं के हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां थीं, जिन पर रौशन आनंद सर को रिहा करो, शिक्षकों का सम्मान करो और न्याय दो जैसे नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रौशन आनंद को साजिश के तहत फंसाया गया है। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। रौशन आनंद को जल्द रिहा करने की मांग छात्रों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और रौशन आनंद को जल्द रिहा करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। छात्र नेता ऋतु रंजन ने कहा कि रौशन आनंद के खिलाफ की गई कार्रवाई एक सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि अपने शिक्षक के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर छात्र समुदाय सड़क पर उतरने को मजबूर हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अविलंब रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्पूरी चौक तक निकाला गया मार्च कार्यक्रम के दौरान छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखते रहे। कैंडल मार्च कॉलेज चौक से कर्पूरी चौक तक निकाला गया। मार्च के समापन पर प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में रौशन आनंद की रिहाई की मांग दोहराई और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *