समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार देर रात एक युवक अचानक फुटओवर ब्रिज से मालगाड़ी से कूद गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद कर्मियों ने लाइन काटा। इसके बाद उसे नीचे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वो कहां का रहने वाला था, कौन सी ट्रेन पकड़ने वाला था, उसने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कनेक्शन काटकर नीचे उतारा जानकारी के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे के आसपास लाइन नंबर पांच पर एक माल गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान फुटओवर ब्रिज से एक युवक अचानक ट्रेन पर कूद गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही धू-धूकर जलने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के साथ रेल पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली कनेक्शन काटकर नीचे उतारा, इसके बाद अस्पताल पहुंचाया।
रेलवे पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार बताया आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। स्टेशन पर घूमता रहता था। आरपीएफ सुरक्षा के साथ दरभंगा भेजा गया है। करीब 70 से 80% तक झुलस गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर जंक्शन पर शनिवार देर रात एक युवक अचानक फुटओवर ब्रिज से मालगाड़ी से कूद गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। आनन-फानन में मौके पर मौजूद कर्मियों ने लाइन काटा। इसके बाद उसे नीचे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वो कहां का रहने वाला था, कौन सी ट्रेन पकड़ने वाला था, उसने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कनेक्शन काटकर नीचे उतारा जानकारी के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे के आसपास लाइन नंबर पांच पर एक माल गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान फुटओवर ब्रिज से एक युवक अचानक ट्रेन पर कूद गया। हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही धू-धूकर जलने लगा। यह देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के साथ रेल पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली कनेक्शन काटकर नीचे उतारा, इसके बाद अस्पताल पहुंचाया।
रेलवे पुलिस ने मानसिक रूप से बीमार बताया आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। स्टेशन पर घूमता रहता था। आरपीएफ सुरक्षा के साथ दरभंगा भेजा गया है। करीब 70 से 80% तक झुलस गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


