बांका में शनिवार की शाम दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना रजौन थाना क्षेत्र में संझा गांव का है। मृतका की पहचान संझा गांव निवासी छोटू यादव की पत्नी सुनीता देवी(20) के रूप में हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुनीता देवी नवादा थाना क्षेत्र के मीरनगर निवासी स्वर्गीय संजय यादव की बेटी थीं। परिजन के अनुसार सुनीता देवी की पिछले साल छोटू यादव से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर करते थे मारपीट मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पति, सास-ससुर और अन्य ससुराल वाले लगातार दो लाख रुपए नगद तथा दो भर सोना की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर सुनीता के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। उन्होंने बताया कि पति और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार को पक्ष की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि सुनीता की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर जब मायके वाले संझा गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के एक कमरे में बेड पर सुनीता का शव पड़ा हुआ है। गले पर मिले गहरे चोट के निशान परिजन का कहना है कि मृतका के गले पर गहरे निशान थे, जिससे गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार की संध्या एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, रजौन थाना अध्यक्ष राजरतन, एसआई मुकेश कुमार, विनोद कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन का परीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतका के मायके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दूसरी महिला के साथ पति का चल रहा था अफेयर साथ ही ग्रामीणों के अनुसार छोटू यादव का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध होने की चर्चा भी लंबे समय से चल रही थी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले वह उस महिला को अपने घर भी लेकर आया था और उससे शादी करने की बात कर रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला को उसके गांव पहुंचा दिया गया। महिला फुलवरिया क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सास को छोड़कर ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया की महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बांका में शनिवार की शाम दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना रजौन थाना क्षेत्र में संझा गांव का है। मृतका की पहचान संझा गांव निवासी छोटू यादव की पत्नी सुनीता देवी(20) के रूप में हुई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुनीता देवी नवादा थाना क्षेत्र के मीरनगर निवासी स्वर्गीय संजय यादव की बेटी थीं। परिजन के अनुसार सुनीता देवी की पिछले साल छोटू यादव से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर करते थे मारपीट मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि पति, सास-ससुर और अन्य ससुराल वाले लगातार दो लाख रुपए नगद तथा दो भर सोना की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर सुनीता के साथ मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। उन्होंने बताया कि पति और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार को पक्ष की ओर से फोन कर सूचना दी गई कि सुनीता की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर जब मायके वाले संझा गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के एक कमरे में बेड पर सुनीता का शव पड़ा हुआ है। गले पर मिले गहरे चोट के निशान परिजन का कहना है कि मृतका के गले पर गहरे निशान थे, जिससे गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार की संध्या एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, रजौन थाना अध्यक्ष राजरतन, एसआई मुकेश कुमार, विनोद कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन का परीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतका के मायके में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दूसरी महिला के साथ पति का चल रहा था अफेयर साथ ही ग्रामीणों के अनुसार छोटू यादव का किसी दूसरी महिला के साथ प्रेम संबंध होने की चर्चा भी लंबे समय से चल रही थी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले वह उस महिला को अपने घर भी लेकर आया था और उससे शादी करने की बात कर रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला को उसके गांव पहुंचा दिया गया। महिला फुलवरिया क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सास को छोड़कर ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया की महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


