इंदौर में पिछले 24 घंटों में तापमान में इजाफा हुआ है। दिन का तापमान 2 डिग्री उछलकर 37.4 (-2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25.8 (0) डिग्री सेल्सियस रहा। इन दिनों मौसम ऐसा है कि उमस का दौर अभी भी बरकरार है। रविवार सुबह से मौसम पूरी तरह साफ है और धूप खिली हुई है। इस बार जून के पहले हफ्ते की स्थिति यह है कि चार दिन दोपहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का तापमान 4 जून को 19.0 (-6) डिग्री सेल्सियस पर चला गया था। अभी दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि रात का तापमान सामान्य है। इस बीच केरलम के रास्ते देश में एंटर हुए मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार तक यह कर्नाटक, तमिलनाडु को पार कर गोवा पहुंच गया। जल्द मानसून महाराष्ट्र भी पहुंचेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश में अब मानसून की एंट्री 20 जून से पहले हो सकती है। प्रदेश में मानसून के एंटर होने की सामान्य तारीख 15 जून है। दक्षिणी हिस्से से मानसून एमपी में दस्तक देता है। साल 2025 में 1 दिन बाद यानी 16 जून को मानसून एंटर हो गया था, जबकि विदाई 15 अक्टूबर तक हुई थी। सामान्यत: केरलम में आने के 15 दिन बाद एमपी में भी मानसून दस्तक दे देता है। इस वजह से इस बार प्रदेश में मानसून आने की तारीख अब 20 जून से पहले हो सकती है। केरल में 4 जून को ही मानसून ने दस्तक दी है। इंदौर में पिछले साल हुई थी 4 इंच बारिश जून में इंदौर में दिन के टेम्प्रेचर में खासी गिरावट होती है। पिछले 7 साल यानी- 2020, 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 में जून में कम गर्मी पड़ी। पारा 39.6 से 41.6 डिग्री के बीच रहा है। पिछले साल तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंचा था। इस महीने कोटे की 20 प्रतिशत तक बारिश हो जाती है। पिछले साल साढ़े 5 इंच पानी गिरा था। बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1980 में यहां जून महीने में 17 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। 3 जून 1991 में इंदौर में दिन का पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इंदौर के एक हफ्ते का तापमान


