विराट रामायण मंदिर में 18 फीट ऊंची नंदी की मूर्ति:अयोध्या में रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरूण योगीराज करेंगे निर्माण, 18 महीने में होगी तैयार

विराट रामायण मंदिर में 18 फीट ऊंची नंदी की मूर्ति:अयोध्या में रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरूण योगीराज करेंगे निर्माण, 18 महीने में होगी तैयार

विराट रामायण मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित हो चुका है। अब यहां नंदी जी की प्रतिमा स्थापित होगी, जिसका निर्माण अरूण योगीराज करेंगे। उन्होंने इस मूर्ति के निर्माण की सहमती दे दी है। अरूण योगीराज ने ही अयोध्या में राममंदिर में रामलला की दिव्य प्रतिमा बनाई है। विराट रामायण मंदिर में 18 फीट ऊंचे नंदी भगवान का निर्माण 18 महीने में पूरा हो जाएगा। इस अवधि के दौरान जहां नंदी जी की स्थापना की जानी है, मंदिर के उस भाग को छोड़कर शेष हिस्सों का निर्माण कार्य जारी रहेगा। 18 फीट ऊंची नंदी 18 महीने में हो जाएगा तैयार श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अरुण योगीराज ने हमारे लिए नंदी जी की प्रतिमा का निर्माण करने की सहमति दी है। 18 फीट ऊंची यह भव्य प्रतिमा 18 महीनों में पूर्ण होने की संभावना है। अरुण योगीराज ने अयोध्या में रामलला की दिव्य प्रतिमा और नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (इंडिया गेट) पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है। अरुण योगीराज देश के प्रतिष्ठित शिल्पकारों में से एक अरुण योगीराज देश के प्रतिष्ठित शिल्पकारों में से एक हैं। उन्होंने शनिवार को विराट रामायण मंदिर परियोजना स्थल का भी भ्रमण किया और इस परियोजना की परिकल्पना को पास से देखा। उन्होंने कहा कि विराट रामायण मंदिर से उनका जुड़ना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मंदिर के निर्माण में उत्कृष्ट गुणवत्ता, अद्वितीय शिल्पकला और आध्यात्मिक भव्यता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। योगीराज ने सचिव सायण कुणाल के अलावा न्यास समिति के अन्य सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की।
मंदिर परिसर में 18 शिखर और 22 मंदिर का निर्माण होगा विराट रामायण मंदिर पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। श्री महावीर स्थान न्यास समिति द्वारा जानकीनगर (कैथवलिया) में 120 एकड़ में निर्माण हो रहा है। मंदिर परिसर में 18 शिखर और 22 मंदिर का निर्माण होगा। यहां एक साथ 20 हजार भक्तों के बड़े हॉल में बैठने की व्यवस्था होगी। पटना से विराट रामायण दूरी 120 किलोमीटर है। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग (33 फीट) का मंदिर परिसर में स्थापित हो गया है। प्रतिदिन 4000 से 5000 हजार भक्त शिवलिंग पूजा और दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। विराट रामायण मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित हो चुका है। अब यहां नंदी जी की प्रतिमा स्थापित होगी, जिसका निर्माण अरूण योगीराज करेंगे। उन्होंने इस मूर्ति के निर्माण की सहमती दे दी है। अरूण योगीराज ने ही अयोध्या में राममंदिर में रामलला की दिव्य प्रतिमा बनाई है। विराट रामायण मंदिर में 18 फीट ऊंचे नंदी भगवान का निर्माण 18 महीने में पूरा हो जाएगा। इस अवधि के दौरान जहां नंदी जी की स्थापना की जानी है, मंदिर के उस भाग को छोड़कर शेष हिस्सों का निर्माण कार्य जारी रहेगा। 18 फीट ऊंची नंदी 18 महीने में हो जाएगा तैयार श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अरुण योगीराज ने हमारे लिए नंदी जी की प्रतिमा का निर्माण करने की सहमति दी है। 18 फीट ऊंची यह भव्य प्रतिमा 18 महीनों में पूर्ण होने की संभावना है। अरुण योगीराज ने अयोध्या में रामलला की दिव्य प्रतिमा और नई दिल्ली के कर्तव्य पथ (इंडिया गेट) पर स्थापित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा का निर्माण किया है। अरुण योगीराज देश के प्रतिष्ठित शिल्पकारों में से एक अरुण योगीराज देश के प्रतिष्ठित शिल्पकारों में से एक हैं। उन्होंने शनिवार को विराट रामायण मंदिर परियोजना स्थल का भी भ्रमण किया और इस परियोजना की परिकल्पना को पास से देखा। उन्होंने कहा कि विराट रामायण मंदिर से उनका जुड़ना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह मंदिर के निर्माण में उत्कृष्ट गुणवत्ता, अद्वितीय शिल्पकला और आध्यात्मिक भव्यता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। योगीराज ने सचिव सायण कुणाल के अलावा न्यास समिति के अन्य सदस्यों के साथ विस्तार से चर्चा की।
मंदिर परिसर में 18 शिखर और 22 मंदिर का निर्माण होगा विराट रामायण मंदिर पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। श्री महावीर स्थान न्यास समिति द्वारा जानकीनगर (कैथवलिया) में 120 एकड़ में निर्माण हो रहा है। मंदिर परिसर में 18 शिखर और 22 मंदिर का निर्माण होगा। यहां एक साथ 20 हजार भक्तों के बड़े हॉल में बैठने की व्यवस्था होगी। पटना से विराट रामायण दूरी 120 किलोमीटर है। विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग (33 फीट) का मंदिर परिसर में स्थापित हो गया है। प्रतिदिन 4000 से 5000 हजार भक्त शिवलिंग पूजा और दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *