रांची | कुसई चौक स्थित एक एसवेस्टस के मकान में लंबे समय से चल रहे जुए की सूचना पर डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी कर 10 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने तलाशी में 53,000 रुपए नकद, ताश की पत्तियां व गड्डी, छह मोबाइल और एक बुलेट बाइक जब्त की। नगर पुलिस अधीक्षक और हटिया के पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर बनी टीम ने त्वरित कार्रवाई की। डोरंडा थाना प्रभारी ने कहा, सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया और सामान विधिवत जब्त किया गया।


