राज्यसभा चुनाव: तीसरा कैंडिडेट उतारने की तैयारी में BJP:CM ने विधायकों को भोपाल में रोका; कांग्रेस MLA बोले- गद्दारी करने वाला बाप की औलाद नहीं

राज्यसभा चुनाव: तीसरा कैंडिडेट उतारने की तैयारी में BJP:CM ने विधायकों को भोपाल में रोका; कांग्रेस MLA बोले- गद्दारी करने वाला बाप की औलाद नहीं

राज्यसभा के लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 8 जून है। इस बीच भाजपा तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। पार्टी ने संभावित उम्मीदवारों के तौर पर दो नेताओं के दस्तावेज भी तैयार करा लिए हैं। इसी बीच शनिवार रात मुख्यमंत्री निवास में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों को 8 जून तक भोपाल नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि नामांकन के अंतिम दिन तक राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायक जीतू जिराती और विनोद गोटिया में से किसी एक को तीसरी सीट पर मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। हालांकि भाजपा ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पार्टी पहले ही अपने दो उम्मीदवारों तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल का नामांकन दाखिल करा चुकी है। इस बीच श्योपुर विधायक बाबू जंडेल के बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया। विधायक दल की बैठक के बाद उन्होंने कहा, बीजेपी को कांग्रेस की चुनौती है। हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमारे ग्वालियर-चंबल संभाग के जितने भी विधायक हैं वह पूरी तरह से साथ हैं। कोई घबराने की जरूरत नहीं है। बीजेपी को हमारा चैलेंज है। कांग्रेस के जांबाज विधायक हमारी बहन मीनाक्षी नटराजन को जिताएंगे। जो विधायक गद्दारी करेगा वह अपने बाप का भी नहीं है वह वर्ण शंकर औलाद है। सीएम हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री निवास में शनिवार रात हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री अजय जामवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में सभी विधायकों से कहा गया कि वे 8 जून तक भोपाल में ही रहें। मीनाक्षी नटराजन को 59 कांग्रेस विधायकों का समर्थन उधर, शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी हुई। बैठक में मौजूद 59 विधायकों ने हाथ उठाकर राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन का भरोसा जताया। कांग्रेस का दावा है कि उसके 64 में से 62 विधायक साथ हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ऑनलाइन बैठक से जुड़े। राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि भाजपा के दावों की हकीकत नामांकन प्रक्रिया में सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई है और पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। तीसरी सीट का पूरा गणित भाजपा के पास कितने वोट? कांग्रेस के पास कितने वोट? तीसरी सीट कब जीतेगी भाजपा? किस नेता ने क्या किए दावे पटवारी बोले- मीनाक्षी “5 लाख परसेंट” राज्यसभा जाएंगी बैठक के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और मीनाक्षी नटराजन “5 लाख परसेंट” राज्यसभा जाएंगी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। कमलनाथ बोले- हम सब की प्रतिष्ठा का चुनाव कांग्रेस विधायक दल की बैठक को कमलनाथ ने वर्चुअल जुड़कर संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी के सिंबल का ध्यान रखना है, यह समझिए कि कमलनाथ दिग्विजय सिंह हम सब यह चुनाव लड़ रहे हैं। यह हम सब की प्रतिष्ठा का चुनाव है। बीजेपी विधायक बोले- कमलनाथ और कई कांग्रेसियों ने बधाई तक नहीं दी सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा- मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस और राहुल गांधी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाकर जबरन थोप दिया। कमलनाथ जी और कई नेता बधाई नहीं दे रहे। दिग्विजय सिंह पहले उनकी प्रशंसा करते थे, टंच माल कह चुके हैं लेकिन आज तक उन्होंने भी ढ़ंग से शायद बधाई नहीं दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *