ललितपुर पहुंचे मंत्री मनोज पांडे:गाजीपुर एनकाउंटर पर कहा- अपराधी की कोई जाति नहीं, कानून अपना काम करेगा

ललितपुर पहुंचे मंत्री मनोज पांडे:गाजीपुर एनकाउंटर पर कहा- अपराधी की कोई जाति नहीं, कानून अपना काम करेगा

उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय शनिवार शाम ललितपुर पहुंचे। उन्होंने ग्राम मसौराकलां में आयोजित लाभार्थी चौपाल में हिस्सा लिया और गाजीपुर एनकाउंटर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। गाजीपुर के कमलेश बिंद एनकाउंटर को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पत्रकारों ने मंत्री से पूछा। जवाब में उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करता है। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। जो अपराध करेगा, उत्तर प्रदेश में कानून अपना काम करेगा।
मंत्री पाण्डेय ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे और गरीबों को राशन कार्ड वितरित किए। चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य गरीबों तक राशन पहुंचाना है। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को दुनिया की सबसे बड़ी योजना बताया, जो गरीब और कमजोर वर्ग को राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार किसानों के उत्पादन का सही मूल्य देने का काम कर रही है। इस दौरान मंत्री ने उज्ज्वला योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और 15 लाभार्थियों को राशन कार्ड सौंपे। उन्होंने समाजवादी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में थाने बिकते थे और नौकरी नहीं मिलती थी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में निष्पक्षता से पुलिस भर्ती हुई है और आज लोगों को निष्पक्षता से नौकरी मिल रही है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, उमेश तिवारी, भाजपा महामंत्री गौरव गौतम, अशोक रावत, अजय पटैरिया, सीडीओ शेषनाथ पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी उमेश मिश्रा, प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल, नीरज तिवारी और सोनू चौबे सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *