पटना के एसके मेमोरियल हॉल में शनिवार को दैनिक भास्कर मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में बिहार सहित अन्य बोर्ड्स के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक और शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। समारोह की कुछ तस्वीरें… छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय कुमार ‘टाइगर’ और श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मौजूद रहे। तीनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उन्हें आगे की पढ़ाई और जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सभी मंत्रियों ने दैनिक भास्कर की पहल की भी सराहना की।
विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश श्रवण कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। आज के मेधावी छात्र ही भविष्य में बिहार और देश के विकास की नई इबारत लिखेंगे। मंत्री संजय कुमार ‘टाइगर’ ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, लगन और अनुशासन ही जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीक और ज्ञान के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के छात्र आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के छात्रों को स्मृति चिह्न समारोह में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की 10वीं-12वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मान मिला। विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया।
प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की पहल समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित करते हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। मेधावी छात्रों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान सभागार विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा। सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी। पटना के एसके मेमोरियल हॉल में शनिवार को दैनिक भास्कर मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में बिहार सहित अन्य बोर्ड्स के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक और शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। समारोह की कुछ तस्वीरें… छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय कुमार ‘टाइगर’ और श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद मौजूद रहे। तीनों मंत्रियों ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और उन्हें आगे की पढ़ाई और जीवन में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सभी मंत्रियों ने दैनिक भास्कर की पहल की भी सराहना की।
विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश श्रवण कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। आज के मेधावी छात्र ही भविष्य में बिहार और देश के विकास की नई इबारत लिखेंगे। मंत्री संजय कुमार ‘टाइगर’ ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, लगन और अनुशासन ही जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को नई तकनीक और ज्ञान के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के छात्र आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। सीबीएसई, आईसीएसई और बिहार बोर्ड के छात्रों को स्मृति चिह्न समारोह में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की 10वीं-12वीं परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मान मिला। विद्यार्थियों को सम्मान-पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया।
प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की पहल समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना विकसित करते हैं और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। मेधावी छात्रों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के दौरान सभागार विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह से भरा रहा। सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।