NH पर डेलिनेटर और रिफ्लेक्टिव लगाने का निर्देश:शेखपुरा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक,DM-SP ने की समीक्षा

NH पर डेलिनेटर और रिफ्लेक्टिव लगाने का निर्देश:शेखपुरा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक,DM-SP ने की समीक्षा

शेखपुरा में शनिवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार, एनएच, आरडब्ल्यूडी, आरसीडी, डीटीओ और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से जिले के सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने आरसीडी को अपनी सड़कों का सर्वेक्षण कर उन स्थलों की सूची तैयार करने को कहा, जहाँ सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुधारात्मक कार्यों की आवश्यकता है। यह सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में टाटी हथियावां रोड के चिन्हित स्थलों पर रोड डेलिनेटर लगाने के लिए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया। सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को रिफ्लेक्टिव टेप यथाशीघ्र लगाने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद टाटी पुल के दोनों ओर रिफ्लेक्टिव टेप के साथ लोहे के रोड डेलिनेटर लगाए गए हैं। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वन प्रक्षेत्र शेखपुरा के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा चकंद्रा के समीप वृक्ष को काटकर हटा लिया गया है। हिट एंड रन मुआवजा योजना के तहत अब तक 95 आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, जिले को जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त करने हेतु आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। इस बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी, NHAI (333A) के कार्यपालक अभियंता, RWD और RCD के कार्यपालक अभियंता, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी और मोटर यान निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। शेखपुरा में शनिवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से इसकी अध्यक्षता की। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई और पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार, एनएच, आरडब्ल्यूडी, आरसीडी, डीटीओ और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से जिले के सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने आरसीडी को अपनी सड़कों का सर्वेक्षण कर उन स्थलों की सूची तैयार करने को कहा, जहाँ सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुधारात्मक कार्यों की आवश्यकता है। यह सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में टाटी हथियावां रोड के चिन्हित स्थलों पर रोड डेलिनेटर लगाने के लिए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया। सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को रिफ्लेक्टिव टेप यथाशीघ्र लगाने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद टाटी पुल के दोनों ओर रिफ्लेक्टिव टेप के साथ लोहे के रोड डेलिनेटर लगाए गए हैं। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर वन प्रक्षेत्र शेखपुरा के वनों के क्षेत्र पदाधिकारी द्वारा चकंद्रा के समीप वृक्ष को काटकर हटा लिया गया है। हिट एंड रन मुआवजा योजना के तहत अब तक 95 आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, जिले को जाम से निजात दिलाने के लिए अतिक्रमण मुक्त करने हेतु आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। इस बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त संजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी बेबी कुमारी, NHAI (333A) के कार्यपालक अभियंता, RWD और RCD के कार्यपालक अभियंता, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी और मोटर यान निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *