बालोतरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई का नगर अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, छात्र हित और आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और बाड़मेर जालोर विभाग संगठन मंत्री पवन ऐचरा और बालोतरा जिला संयोजक हनुमान चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और विद्यार्थी परिषद के उद्देश्यों के बारे में मार्गदर्शन दिया। अभ्यास वर्ग के दौरान बालोतरा नगर इकाई की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसमें दयाराम राठौड़ को नगर अध्यक्ष और नितिन वैष्णव को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रांत कार्यसमिति सदस्य दिलीप सिंह चांदेसरा, विभाग छात्रा सहप्रमुख फूल कंवर, रतन चौधरी, लक्षित सिंह, दिनेशपालसिंह, कंवराज सिंह, लक्षिता चौधरी, गजेंद्र सिंह वरिया, रेणुका जाटोल, खुशी दवे, ईशा चौधरी, श्याम सोलंकी, सुमेर सिंह, करीना वैष्णव, चंचल मालिया, डॉली गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


