स्कॉर्पियो ड्राइवर ने पंचकूला पुलिस को दौड़ाया:ब्लैक फिल्म लगाई, रुकने का इशारा किया; पीछा कर दबोचा, 10,500 का जुर्माना लगा

स्कॉर्पियो ड्राइवर ने पंचकूला पुलिस को दौड़ाया:ब्लैक फिल्म लगाई, रुकने का इशारा किया; पीछा कर दबोचा, 10,500 का जुर्माना लगा

पंचकूला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले एक स्कॉर्पियो ड्राइवर का 10 हजार 500 रुपए का चालान काटा है। यह कार्रवाई रामगढ़ से पुराना पंचकूला तक पीछा करने के बाद की गई, जहां वाहन को रोककर उसके शीशों पर लगी प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतरवाया गया। बीते दिन सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार को रामगढ़ के पास एक स्कॉर्पियो दिखाई दी, जिसके शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी थी। एसएचओ ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया। इसके बाद एसएचओ ने गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बार घेर कर रोका कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस ने पुराना पंचकूला के पास स्कॉर्पियो को घेरकर रोक लिया। नियमों के उल्लंघन और आदेशों की अवहेलना के लिए ड्राइवर का 10 हजार 500 रुपए का चालान किया गया। साथ ही, पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही गाड़ी से ब्लैक फिल्म हटवाई। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने वाहन ड्राइवरों को चेतावनी देते हुए कहा कि ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर समझते हैं, लेकिन पंचकूला की सड़कों पर ऐसी हवाबाजी नहीं चलेगी। जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रसूख या टशन दिखाते हैं, उनके खिलाफ और कड़ा रुख अपनाया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *