झज्जर हितेश उर्फ़ गुल्लू हत्याकांड:हत्या में शामिल था गांव का ही दीपक, पूरे मामले की साजिश में था शामिल,पुलिस ने किया गिरफ्तार

झज्जर हितेश उर्फ़ गुल्लू हत्याकांड:हत्या में शामिल था गांव का ही दीपक, पूरे मामले की साजिश में था शामिल,पुलिस ने किया गिरफ्तार

झज्जर जिले के गांव सुबाना निवासी हितेश उर्फ़ गुल्लू हत्याकांड में पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए हत्या की साजिश में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी सुबाना को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हितेश के गांव का ही दीपक हत्या की साजिश में शामिल था। माछरौली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामावतार ने बताया कि 15 मई की रात करीब 10:30 बजे हितेश उर्फ़ गुल्लू की उसके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया और तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस पहले ही अंकित उर्फ़ बनिया और अनुज को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2022 में दर्ज एक फायरिंग मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हितेश और डीकेश कभी करीबी मित्र थे, लेकिन समय के साथ विवाद बढ़ने पर दोनों के रिश्ते दुश्मनी में बदल गए। पुलिस ने 4 जून को इस मामले के मुख्य आरोपी डीकेश को गिरफ्तार किया था। अदालत से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर अब दीपक की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है और मामले में आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *