कैमूर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले में पहली बार बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) की सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने एक विशेष कार्यक्रम में दो नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा की प्रमुख विशेषता महिलाओं के लिए समर्पित ‘पिंक बस’ है। यह पहल छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और अन्य महिला यात्रियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना है, जिससे वे अधिक आत्मविश्वास के साथ यात्रा कर सकें। आम जनता की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी नई बस सेवा के शुरू होने से भभुआ और मोहनिया शहरों के बीच दैनिक आवागमन सुगम और किफायती हो जाएगा। इससे आम जनता की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल केवल परिवहन का विस्तार नहीं, बल्कि समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में इस जनहितकारी सेवा का और विस्तार किया जाएगा। कैमूर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुलभ सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले में पहली बार बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) की सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने एक विशेष कार्यक्रम में दो नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस सेवा की प्रमुख विशेषता महिलाओं के लिए समर्पित ‘पिंक बस’ है। यह पहल छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और अन्य महिला यात्रियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य महिलाओं की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना है, जिससे वे अधिक आत्मविश्वास के साथ यात्रा कर सकें। आम जनता की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी नई बस सेवा के शुरू होने से भभुआ और मोहनिया शहरों के बीच दैनिक आवागमन सुगम और किफायती हो जाएगा। इससे आम जनता की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। जिला प्रशासन का मानना है कि यह पहल केवल परिवहन का विस्तार नहीं, बल्कि समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में इस जनहितकारी सेवा का और विस्तार किया जाएगा।


