अमेठी में महंगाई और बिजली कटौती पर सपा का प्रदर्शन:पेपर लीक का भी मुद्दा उठाया, सुधार की मांग की

अमेठी में महंगाई और बिजली कटौती पर सपा का प्रदर्शन:पेपर लीक का भी मुद्दा उठाया, सुधार की मांग की

समाजवादी पार्टी (सपा) ने अमेठी में बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय गौरीगंज में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण, पेपर लीक माफियाओं पर कठोर कार्रवाई और स्वास्थ्य व बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। यह प्रदर्शन सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में किया गया और ज्ञापन एसडीएम राम केवल त्रिपाठी को सौंपा गया। पेपर लीक की घटनाओं से ठगा जा रहा विरोध प्रदर्शन में सपा नेता सिंधुजीत सिंह, महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र और पूर्व मंत्री नदीम असरफ जायसी सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेता सिंधुजीत सिंह ने कहा कि पूरे देश में युवा लगातार पेपर लीक की घटनाओं से ठगा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षाएं ठीक से आयोजित नहीं करा पा रही है। उन्होंने मजदूरों की परेशानी, महिलाओं को गैस न मिलने, किसानों को खाद और नहरों में पानी न मिलने जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खराब करने का आरोप लगाया और हाल ही में नीट परीक्षा से संबंधित एक छात्रा की आत्महत्या का भी उल्लेख किया। यादव ने सरकार पर केवल “हिंदू-मुस्लिम और पाकिस्तान” की राजनीति करने का आरोप लगाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *