भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है और दूसरे सेशन का खेल जारी है। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में दो विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं। जायसवाल ड्रिंक्स से ठीक पहले आउट टीम इंडिया ने ड्रिंक्स ब्रेक से ठीक पहले यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उन्हें मोहम्मद सलीम शमी ने विकेटकीपर अफसर जजई के हाथों कैच कराया। मैच का स्कोरबोर्ड क्या खास? दोनों टीमों की प्लेइंग-XI भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। अफगानिस्तान- सेदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमत शरीफी और मोहम्मद सलीम शमी।
IND Vs AFG टेस्ट- राहुल के बाद सुदर्शन की फिफ्टी:दोनों में शतकीय साझेदारी, पहली पारी में भारत का स्कोर 169/1


