कैथल में परिवार पर रॉड, लात-घुसों से हमला:सिर और कमर में गंभीर चोटें, तीन पर केस

कैथल में परिवार पर रॉड, लात-घुसों से हमला:सिर और कमर में गंभीर चोटें, तीन पर केस

कैथल के गांव पाडला में तीन आरोपियों ने एक परिवार के सदस्यों पर घर में घुसकर हमला कर दिया। उन्हें जातिसूचक शब्द कहते हुए लाहे की रॉड, लात व घूसों से पीटा। इस संबंध में पीड़त व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गली में खेल रहा था बच्चा गांव पाडला निवासी प्रदीप कुमार ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। उसकी शादी करीब 5 साल पहले मेरठ (UP) निवासी अंजलि से हुई थी। शादी से उसे एक लड़का है जिसका नाम परनीत व उम्र 2 वर्ष है। कल उसकी पत्नी अजंलि उनके मकान के गेट पर बैठ थी और बच्चा पत्नी के सामने ही गली में खेल रहा था। कुछ देर बाद गली में एक 11-12 वर्ष का लड़का साइकिल चलाता हुआ आया और उसके खेलते हुए लड़के को साइड मार दी। बच्चे की आवाज सुनकर वह भी बाहर आ गया। उसने लड़के से पूछा कि तुम कौन हो और उसको डांटा, जिसके बाद उस लड़के ने बताया कि वह बलराज और शुभम का भांजा है। फिर वह लड़का अपने मामा शुभम व बलराज के घर चला गया। लोगों को आता देखा मौके से भागे रात को बलराज उर्फ जोनी, शुभम व दीपक राणा उसके घर के अंदर घुसे और उनके साथ बदतमीजी करते हुए उनको मारना पीटना शुरु कर दिया। आरोपियों ने उनको जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे लोहे की रॉड, हाथ व कमर पर लात-घूसे मारे। लड़ाई के दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी को भी धक्का दे दिया था। शोर सुनकर लोग इकट्‌ठे हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *