गया रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी के 2 मोबाइल और एक लेडीज पर्स बरामद किया गया है। अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए है। आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। शनिवार को आरपीएफ, सीआईबी, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1बी के दिल्ली छोर पर तीन युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले, जिनके हाव-भाव पर टीम को संदेह हुआ। संदेह के आधार पर तीनों युवकों से पूछताछ की गई। अपनी पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के मारा हल्दी निवासी सिराजुल इस्लाम गाजी (40), रोमजन शेख (28) और मिजनौर रहमान गाजी (36) के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूला तलाशी लेने पर सिराजुल इस्लाम गाजी और रोमजन शेख के पास से 2 मोबाइल मिला। वहीं, रहमान गाजी के कब्जे से एक ग्रे रंग का लेडीज पर्स बरामद हुआ। पर्स की जांच करने पर उसमें पूजा कुमारी के नाम का आधार कार्ड, पैन कार्ड, कान के टॉप्स और अन्य कॉस्मेटिक सामग्री मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि मोबाइल और पर्स रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से चुराए थे। ट्रेन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है आरपीएफ के उप निरीक्षक विकास कुमार की लिखित शिकायत पर जीआरपी थाना में कांड संख्या 155/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे थानाध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल लगातार स्टेशन और ट्रेनों में विशेष अभियान चला रहा है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गया रेलवे स्टेशन पर ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी के 2 मोबाइल और एक लेडीज पर्स बरामद किया गया है। अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए है। आरपीएफ पोस्ट के उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। शनिवार को आरपीएफ, सीआईबी, सीपीडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1बी के दिल्ली छोर पर तीन युवक संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले, जिनके हाव-भाव पर टीम को संदेह हुआ। संदेह के आधार पर तीनों युवकों से पूछताछ की गई। अपनी पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के मारा हल्दी निवासी सिराजुल इस्लाम गाजी (40), रोमजन शेख (28) और मिजनौर रहमान गाजी (36) के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूला तलाशी लेने पर सिराजुल इस्लाम गाजी और रोमजन शेख के पास से 2 मोबाइल मिला। वहीं, रहमान गाजी के कब्जे से एक ग्रे रंग का लेडीज पर्स बरामद हुआ। पर्स की जांच करने पर उसमें पूजा कुमारी के नाम का आधार कार्ड, पैन कार्ड, कान के टॉप्स और अन्य कॉस्मेटिक सामग्री मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि मोबाइल और पर्स रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से चुराए थे। ट्रेन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है आरपीएफ के उप निरीक्षक विकास कुमार की लिखित शिकायत पर जीआरपी थाना में कांड संख्या 155/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे थानाध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की रक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल लगातार स्टेशन और ट्रेनों में विशेष अभियान चला रहा है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


