नालंदा में टीपी सिंह के 25वें शहादत दिवस पर कार्यक्रम:समर्थकों ने अशोक महतो को पहनाया चांदी का मुकुट; बोले- विरोधियों का काम ही विरोध करना है

नालंदा में टीपी सिंह के 25वें शहादत दिवस पर कार्यक्रम:समर्थकों ने अशोक महतो को पहनाया चांदी का मुकुट; बोले- विरोधियों का काम ही विरोध करना है

नालंदा जिले के अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में त्रिपुरारी प्रसाद सिंह उर्फ टीपी सिंह और सुधीर कुमार का 25वां शहादत दिवस मनाया गया। टीपी सिंह विचारक मंच की आयोजित इस कार्यक्रम में गर्मी के बावजूद लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राजद नेता अशोक महतो का आयोजक सोनू कुमार ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। वहीं, टीपी सिंह के गुरु माने जाने वाले सरमेरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य बहादुर सिंह ने उन्हें तलवार भेंट की। विरोधियों का काम है विरोध करना: अशोक महतो तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद अशोक महतो ने कहा कि इतने वर्षों बाद शहादत दिवस मनाया जाना एक खुशी का क्षण है। कार्यक्रम के राजनीतिकरण और विरोध पर उन्होंने कहा कि विरोधियों का काम सिर्फ विरोध करना है। जो लोग उनके आदर्शों को मानते हैं, वे यहां पहुंचे हैं। लेकिन जो लोग चाटुकारिता की नीति पर चल रहे हैं, वे तो विरोध करेंगे ही। सोनू कुमार का यह प्रयास सराहनीय है। ‘हमारी किसी से कोई शिकायत नहीं है’ वहीं, आयोजक सोनू कुमार ने तपती धूप में पहुंचे समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को बहुजनों के नायक टीपी सिंह के आदर्शों, उनके एकता और भाईचारे के सिद्धांत से अवगत कराना है। लोग उनके नाम को भूलते जा रहे थे, जिसे हमने इस मंच के माध्यम से जीवित करने का प्रयास किया है। विरोध करने वाले भी हमारे ही भाई-बंधु हैं, हमारा किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है। नालंदा जिले के अस्थावां पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैदान में त्रिपुरारी प्रसाद सिंह उर्फ टीपी सिंह और सुधीर कुमार का 25वां शहादत दिवस मनाया गया। टीपी सिंह विचारक मंच की आयोजित इस कार्यक्रम में गर्मी के बावजूद लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राजद नेता अशोक महतो का आयोजक सोनू कुमार ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। वहीं, टीपी सिंह के गुरु माने जाने वाले सरमेरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य बहादुर सिंह ने उन्हें तलवार भेंट की। विरोधियों का काम है विरोध करना: अशोक महतो तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद अशोक महतो ने कहा कि इतने वर्षों बाद शहादत दिवस मनाया जाना एक खुशी का क्षण है। कार्यक्रम के राजनीतिकरण और विरोध पर उन्होंने कहा कि विरोधियों का काम सिर्फ विरोध करना है। जो लोग उनके आदर्शों को मानते हैं, वे यहां पहुंचे हैं। लेकिन जो लोग चाटुकारिता की नीति पर चल रहे हैं, वे तो विरोध करेंगे ही। सोनू कुमार का यह प्रयास सराहनीय है। ‘हमारी किसी से कोई शिकायत नहीं है’ वहीं, आयोजक सोनू कुमार ने तपती धूप में पहुंचे समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को बहुजनों के नायक टीपी सिंह के आदर्शों, उनके एकता और भाईचारे के सिद्धांत से अवगत कराना है। लोग उनके नाम को भूलते जा रहे थे, जिसे हमने इस मंच के माध्यम से जीवित करने का प्रयास किया है। विरोध करने वाले भी हमारे ही भाई-बंधु हैं, हमारा किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *