राजधानी रायपुर में आगजनी की घटना लगातार जारी है। शनिवार 6 जून की सुबह 9 बजे बॉम्बे मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) के जोनल ऑफिस में सुबह भीषण आग लग गई। बंद पड़े ऑफिस से अचानक धुआं उठता देखकर राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। दस्तावेज जेल, नुकसान के आकलन में जुटा प्रबंधन आग बैंक के जोनल ऑफिस में लगी है, ऐसे में महत्वपूर्ण दस्तावेजों और दफ्तर में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल राहत की बात यह है कि घटना के वक्त ऑफिस बंद था, जिससे किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा एडीसीपी मध्य तारकेश्वर पटेल ने आगजनी की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, कि सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में जुटी है। सुरक्षा की दृष्टि से आगजनी वाले इलाके को सील कर दिया गया था।


