शेखपुरा में 16 वर्षीय किशोरी अपने गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में घर से फरार हो गई है। इस संबंध में किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के युवक और उसके परिवार वालों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना जयरामपुर थाना क्षेत्र का है। 30 मई को किशोरी घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वो वापस घर नहीं लौटी। शादी समारोह में शामिल होने आई थी गांव जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर लाली कुमारी ने बताया कि अपहृत किशोरी कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह हाल ही में अपने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से आई थी। इसी क्रम में 30 मई को किशोरी बरबीघा बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर वापस न आने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। किशोरी का कोई पता न चलने पर उसकी मां ने स्थानीय थाने में बेटी के अपहरण से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक किशोरी को लेकर बिहार से बाहर भाग निकला है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। शेखपुरा में 16 वर्षीय किशोरी अपने गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग में घर से फरार हो गई है। इस संबंध में किशोरी की मां ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के युवक और उसके परिवार वालों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना जयरामपुर थाना क्षेत्र का है। 30 मई को किशोरी घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद वो वापस घर नहीं लौटी। शादी समारोह में शामिल होने आई थी गांव जयरामपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर लाली कुमारी ने बताया कि अपहृत किशोरी कोलकाता में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह हाल ही में अपने गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता से आई थी। इसी क्रम में 30 मई को किशोरी बरबीघा बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। शाम तक घर वापस न आने पर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। किशोरी का कोई पता न चलने पर उसकी मां ने स्थानीय थाने में बेटी के अपहरण से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक किशोरी को लेकर बिहार से बाहर भाग निकला है। पुलिस किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।


