विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में विशेष अभियान:जानकीपुरम विस्तार में 51 पौधे बांटे, इनके संरक्षण का संदेश दिया

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में विशेष अभियान:जानकीपुरम विस्तार में 51 पौधे बांटे, इनके संरक्षण का संदेश दिया

लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जानकीपुरम विस्तार में पर्यावरण संरक्षण का विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में महासमिति के सदस्य एवं विशेष सचिव पद से रिटायर्ड ओपी वर्मा ने महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय एडवोकेट के साथ मिलकर लोगों को पौधे वितरित किए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। अभियान के तहत कुल 51 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया और हर परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पौधारोपण कर प्रकृति को बचाने का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प इसके बाद सभी ने एकेटीयू परिसर स्थित श्री हनुमत धाम मंदिर पहुंचकर पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। मंदिर के मुख्य द्वार के तीनों ओर अशोक, तिकुनिया, गुड़हल और कनेर के पौधे लगाए गए। पौधे लगाने के साथ ही उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया गया ताकि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हरियाली से आच्छादित हो सके। प्रदूषण से बचने के लिए पौधारोपण प्रभावी महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनभर निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली के बीच पौधारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में एक पौधा भी लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को पेड़ों के महत्व, स्वच्छ वातावरण और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने के लिए निरंतर पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प दोहराया। इस अभियान ने क्षेत्रवासियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *