बालोतरा में 6 और 7 जून को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। निर्माणाधीन 33/11 केवी सबस्टेशन पर लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण यह शटडाउन किया जाएगा, जिससे लगभग 5 घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, माली समाज शमशान घाट और क्षत्रियों का मोर्चा के पास बन रहे 33/11 केवी सबस्टेशन पर काम होगा। इस दौरान 33 केवी बालोतरा सिटी और 33 केवी रीको फीडर का शटडाउन रहेगा। इन दोनों दिनों में सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक, यानी लगभग 5 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शटडाउन से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में क्षत्रियों का मोर्चा, पंचायत समिति क्षेत्र, डाक बंगला, गौर चौक, समदड़ी रोड, गांधीपुरा, पचपदरा रोड, रबारियों का टांका, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, रेगरपुरा, नयापुरा और सुखसागर कॉलोनी सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।


