जोधपुर में दो दिन हुई बारिश से मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। जिले में 8 जून से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। न्यूनतम तापमान में कमी मौसम विभाग के अनुसार- पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। हाल के दिनों में लगातार गर्म रातों के बाद तापमान में कमी से लोगों को राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। वहीं, बुधवार को दिन का पारा 4.6 डिग्री बढ़कर 42 डिग्री रहा था। अब यह जून के औसत 40 से 2 डिग्री ऊपर रहा। न्यूनतम पारा 29.6 डिग्री रहा था। जोधपुर में 8 जून से येलो अलर्ट मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे होने और हीटवेव की चेतावनी है। मौसम विभाग ने जोधपुर सहित बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, पाली, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ आंधी-बारिश यलो अलर्ट जारी किया है।


