10 दिन से चीता बंध बारैठा में रुका हुआ:कूनो राष्ट्रीय उद्यान की टीम बनाए हुए हैं नजर, सिकंदरा गांव की पहाड़ियों के पास आया नजर

10 दिन से चीता बंध बारैठा में रुका हुआ:कूनो राष्ट्रीय उद्यान की टीम बनाए हुए हैं नजर, सिकंदरा गांव की पहाड़ियों के पास आया नजर

भरतपुर के बंध बारैठा इलाके में कूनो से आये चीता मूवमेंट बना हुआ है। कल भरतपुर वन विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी चीता को देखने के लिए भी पहुंचे। इसके साथ ही कूनो राष्ट्रीय उद्यान की टीम भी चीता पर नजर बनाए हुए हैं। चीता को बंध बारैठा क्षेत्र काफी पसंद आ रहा है। दुधारू पशुओं को बनाया शिकार इससे पहले चीता बंध बारैठा इलाके के टमकौली गांव में देखा गया था। कल चीता सिकंदरा गांव के पास स्थित पहाड़ियों में देखा गया है। चीता दुधारू पशुओं को ही अपना शिकार बना रहा है। चीता को बंध बारैठा में खाना और सुरक्षा मिल रही है। इसलिए फिलहाल वह यहां नहीं जाना चाहता। बंध बारैठा में करीब 12 लेपर्ड भी मौजूद वहीं वन विभाग की कोशिश कर रहा है कि चीता बंध बारैठा में ही रूक जाए। जिससे बंध बारैठा के पर्यटन को और भी बढ़ावा मिल सके। हालांकि बंध बारैठा में 10 से 12 लेपर्ड भी मौजूद हैं। अगर चीता का सामना लेपर्ड से नहीं होता तो, चीता बंध बारैठा में और, भी लंबे समय तक रुक सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *