समस्तीपुर के मऊ बाजार में शुक्रवार देर रात दुकान खाली कराने के विवाद में 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया। कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिससे दहशत का माहौल कायम हो गया। डरकर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिराकर छिप गए। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में 3 लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की है। दुकान खाली करने को लेकर बढ़ा विवाद दुकानदार प्रभात साह ने बताया कि बाजार में एक दुकान रेंट पर लिया था। जिसका कांट्रैक्ट मार्च 2027 तक है। इस बीच मकान मालिक ने उस दुकान को गोविंद कुमार के हाथों बेच दिया है। जमीन खरीदने के बाद गोविंद खाली करने के लिए लगातार दबाव दे रहे था। मैंने उनसे कहा कि मार्च में खाली कर देंगे। मेरा कांट्रैक्ट भी है। फिर भी वो मानने को तैयार नही था। 2-3 महीने की मोहलत भी मांगे, लेकिन वो कुछ सुन ही रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला शांत कराया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से पथराव हुआ, जिससे बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। एक पक्ष की ओर से पांच से छह राउंड फायरिंग भी की गई। सूचना पर विद्यापतिनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई वहीं, अपर थानाध्यक्ष अराधना कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पथराव और फायरिंग की सूचना के संबंध में सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जिसके के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर के मऊ बाजार में शुक्रवार देर रात दुकान खाली कराने के विवाद में 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया। कई राउंड फायरिंग भी की गई। जिससे दहशत का माहौल कायम हो गया। डरकर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिराकर छिप गए। हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामला शांत हुआ। मारपीट में 3 लोग घायल हुए हैं। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की है। दुकान खाली करने को लेकर बढ़ा विवाद दुकानदार प्रभात साह ने बताया कि बाजार में एक दुकान रेंट पर लिया था। जिसका कांट्रैक्ट मार्च 2027 तक है। इस बीच मकान मालिक ने उस दुकान को गोविंद कुमार के हाथों बेच दिया है। जमीन खरीदने के बाद गोविंद खाली करने के लिए लगातार दबाव दे रहे था। मैंने उनसे कहा कि मार्च में खाली कर देंगे। मेरा कांट्रैक्ट भी है। फिर भी वो मानने को तैयार नही था। 2-3 महीने की मोहलत भी मांगे, लेकिन वो कुछ सुन ही रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला शांत कराया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ओर से पथराव हुआ, जिससे बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। एक पक्ष की ओर से पांच से छह राउंड फायरिंग भी की गई। सूचना पर विद्यापतिनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई वहीं, अपर थानाध्यक्ष अराधना कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पथराव और फायरिंग की सूचना के संबंध में सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। जिसके के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


