कौशांबी में रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की चोरी:नकदी और जेवरात समेट ले गए चोर, परिवार गांव आया था

कौशांबी में रिटायर्ड फौजी के घर लाखों की चोरी:नकदी और जेवरात समेट ले गए चोर, परिवार गांव आया था

कौशांबी के मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल के सामने एक रिटायर्ड फौजी के सूने मकान से लाखों रुपये की नकदी और गहनों की चोरी हो गई। चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों ने गृहस्वामी और उनके परिजनों को दी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो निवासी रिटायर्ड फौजी कृपा शंकर पांडेय का मकान जिला अस्पताल के सामने है। उनका परिवार गर्मी की छुट्टियां बिताने गांव गया हुआ था, जिसके कारण मकान में ताला लगा था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और 3 लाख 60 हजार रुपये नकद, 12 तोला सोना और लगभग ढाई किलो चांदी के गहने चुरा लिए। सुबह जब पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा, तो उन्होंने परिवार को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी की बेटी की शादी आगामी 12 नवंबर को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने गहनों और अन्य सामान की खरीदारी शुरू कर दी थी, जिसके लिए नकदी और गहने घर में रखे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *