यू-डायस पोर्टल पर छात्र छात्राओं का रिकार्ड दर्ज करने को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। यही कारण है कि वाराणसी मंडल गाजीपुर व चंदौली जनपद ऐसे हैं जो 50% तक के आंकड़े नहीं पार सके हैं। जबकि वाराणसी नंबर वन पर है। दरअसल, छात्र-छात्राओं की डिटेल UDISE पोर्टल पर दर्ज करना जरूरी है। इस लापरवाही के चलते छात्र छात्राओं को एडमिशन में परेशानी होगी। वाराणसी मंडल के गाजीपुर में 7,26,027 में से 3,24,567 का डेटा नहीं है जो 44.70% है। जौनपुर में 9,55,175 में से 3,87,103 का डेटा है जो कि 40.53% है। सबसे अच्छी स्थिति वाराणसी की जनपद की है। वाराणसी में 21.06% छात्रों का ही डेटा अपलोड नहीं हो सका है। वाराणसी के BSA रहे अनुराग श्रीवास्तव के निर्देशन में यह कार्य बहुत तेजी से किया गया था। उन्होंने संबंधित को यह भी निर्देश दिया था कि 100% बच्चों का डेटा अपलोड किया जाए। पोर्टल के जरिए प्रत्येक छात्र पर होगी नजर प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के 4.24 करोड़ से अधिक छात्रों की पढ़ाई और शैक्षिक प्रगति को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ा जा रहा है। यू-डायस पोर्टल के जरिये छात्रों की पूरी शैक्षिक यात्रा की ऑनलाइन ट्रैकिंग कर रही है। इसके जरिए यह भी ट्रैक किया जा सकेगा कि किस तरह से किन योजनाओं का लाभ छात्रों को मिल चुका है या नहीं मिला है।


