लखनऊ में फिर 40 डिग्री पार करेगा पारा:सुबह से निकली तेज धूप, भीषण गर्मी में जरूर बरतें एहतियात

लखनऊ में फिर 40 डिग्री पार करेगा पारा:सुबह से निकली तेज धूप, भीषण गर्मी में जरूर बरतें एहतियात

लखनऊ में आज दिनभर मौसम साफ बना रहेगा। तेज चटक धूप निकली रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। इस बीच पछुवा हवा के चलते गर्म हवा के थपेड़े भी चलते रहेंगे। दिन में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 54 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फीसदी रही। 20 जून के बाद लखनऊ पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान लगातार 40 डिग्री के पार बना रहेगा। इसके कारण भीषण गर्मी का दौर बना रहेगा। इस बीच लोगों को एहतियात बरतने की सलाह मौसम विभाग ने दी है। वहीं, 3 दिनों की देरी से 4 जून को मानसून केरलम पहुंच गया है। यूपी में 18 जून के बाद कभी भी मानसून पहुंच सकता है। जबकि लखनऊ में 20 जून के आसपास मानसून के पहुंचने की संभावना है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश में कम बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर खेती के साथ में जल संसाधनों पर भी पड़ेगा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *