बिहार में 10 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव (1 सीट पर उपचुनाव) होने जा रहा है। जदयू और भाजपा ने अपने 4-4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM और चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) की ओर से अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं। जदयू ने निशांत कुमार, ललन प्रसाद उर्फ ललन मंडल, भारती मेहता और शिवरानी प्रजापति को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने संजय मयूख, पवन सिंह, शीला पंडित और अनिल कुमार ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। MLC प्रत्याशियों के चुनाव में जदयू और भाजपा ने किस वोट बैंक को साधने की कोशिश की है? सभी आठ कैंडिडेट्स कौन हैं? पढ़िए रिपोर्ट..। EBC वोट बैंक पर नजर, 8 में से 5 उम्मीदवार इस वर्ग के MLC चुनाव में NDA ने EBC (अति पिछड़ा वर्ग) और अगड़ी जातियों को साधा है। 62.5% हिस्सेदारी EBC को दी है। घोषित किए गए 8 में से 5 उम्मीदवार ईबीसी वर्ग से आते हैं। जदयू ने तो ईबीसी पर विशेष मेहरबानी दिखाई है। 4 में से 3 टिकट EBC वर्ग से आने वाले नेता को दिया है। बीजेपी ने भी EBC वोट बैंक साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 4 में से दो उम्मीदवार EBC वर्ग से हैं। बिहार की आबादी में EBC वर्ग की हिस्सेदारी 36% है। NDA ने ईबीसी वर्ग के इन नेताओं को दिया टिकट जदयू के प्रत्याशी 1. ललन प्रसाद- शेखपुरा के घाट कुसुंबा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष और शेखपुरा जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। धानुक जाति से आते हैं। नीतीश कुमार ने इन्हें टिकट देकर मुंगेर, शेखपुरा और बरबीघा जैसे इलाकों में अति पिछड़ा वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश की है। वह सांसद ललन सिंह के करीबी नेता माने जाते हैं। जनवरी 2025 में जदयू ने ललन प्रसाद को बिहार विधान परिषद के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उपचुनाव की घोषणा पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी थी। 2. भारती मेहता- मधुबनी के बाबू बरही से आती है। ईबीसी समुदाय के नोनिया कास्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं। पटना वीमेंस कॉलेज से बीए (आनर्स) और पटना विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रही हैं। जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हैं। 3. शिवरानी प्रजापति- पश्चिम चंपारण के बगहा से आती हैं। यह नाम चौकाने वाला रहा है। कुम्हार यानी प्रजापति कास्ट से हैं। बगहा जिला परिषद अध्यक्ष रही हैं। भाजपा के प्रत्याशी 4.अनिल कुमार ठाकुर- भाजपा ने ईबीसी वोट बैंक साधने के लिए अनिल कुमार ठाकुर को मौका दिया है। वह नाई जाति से हैं। 5. शीला पंडित- शीला पंडित कुम्हार जाति से आती हैं। सवर्ण वर्ग से भाजपा ने दो नेताओं को टिकट दिया भाजपा ने सवर्ण वर्ग से दो नेताओं को MLC चुनाव के लिए टिकट दिया है। बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की संख्या करीब 15.52% है। 1- पवन सिंह- बीजेपी से चौकाने वाला नाम सामने आया है। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को कैंडिडेट बनाया गया है। वह राजपूत जाति से आते हैं। 2. संजय मयूख- डॉक्टर संजय मयूख तीसरी बार उच्च सदन के सदस्य बनेंगे। कायस्थ समाज से आते हैं।
जदयू के निशांत कुमार OBC से अकेले उम्मीदवार निशांत कुमार: पूर्व सीएम नीतीश कुमार और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को उच्च सदन भेजा जाना तय माना जा रहा था। वह बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं, लेकिन अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। मंत्री बने रहने के लिए 6 महीने के भीतर उन्हें किसी एक सदन (विधानसभा या विधान परिषद) का सदस्य बनना है। बिहार में OBC की आबादी करीब 27% है। निशांत कुर्मी जाति से हैं। 19% आबादी वाले SC वर्ग से एक भी उम्मीदवार नहीं जदयू और भाजपा की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट में SC या ST वर्ग से एक भी उम्मीदवार का नाम नहीं है। बिहार में SC वर्ग के लोगों की संख्या करीब 19.65% और ST वर्ग की आबादी 1.06% है। आधी आबादी पर फोकस एमएलसी चुनाव में आधी आबादी को प्रतिनिधित्व मिलता दिख रहा है। भाजपा और जदयू ने दो-दो महिला प्रत्याशी को टिकट देकर स्पष्ट कर दिया है कि वह इनकी हिस्सेदारी बढ़ा रही है। 8 में से 4 उम्मीदवार महिला हैं। चिराग पासवान ने उम्मीदवार उतारा तो चुनाव तय बिहार में MLC के 10 सीट भरे जाएंगे। एक सीट पर उपचुनाव होना है। एक सीट जीतने के लिए 25 विधायक चाहिए। NDA के पास 9 सीट जीतने लायक संख्या बल है। नीतीश कुमार के सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट के लिए जदयू ने ललन मंडल को कैंडिडेट बनाया है। NDA ने 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। एक और सीट पर गठबंधन की जीत तय है। इस सीट से RLM उम्मीदवार के रूप में मंत्री दीपक प्रकाश पर्चा भर सकते हैं। दीपक बिहार सरकार में मंत्री हैं, लेकिन किसी सदन के सदस्य नहीं। उन्हें शपथ ग्रहण के 6 महीने के भीतर MLC या विधायक नहीं बनाया जाता है तो मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। दीपक प्रकाश को MLC चुनाव के लिए टिकट मिलता है और 10वें सीट पर एनडीए के घटक दल लोजपा आर से प्रत्याशी उतारा जाता है तो वोटिंग होगी। बिहार में 10 सीटों पर विधान परिषद के चुनाव (1 सीट पर उपचुनाव) होने जा रहा है। जदयू और भाजपा ने अपने 4-4 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM और चिराग पासवान की पार्टी LJP (R) की ओर से अभी पत्ते नहीं खोले गए हैं। जदयू ने निशांत कुमार, ललन प्रसाद उर्फ ललन मंडल, भारती मेहता और शिवरानी प्रजापति को टिकट दिया है। वहीं, भाजपा ने संजय मयूख, पवन सिंह, शीला पंडित और अनिल कुमार ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। MLC प्रत्याशियों के चुनाव में जदयू और भाजपा ने किस वोट बैंक को साधने की कोशिश की है? सभी आठ कैंडिडेट्स कौन हैं? पढ़िए रिपोर्ट..। EBC वोट बैंक पर नजर, 8 में से 5 उम्मीदवार इस वर्ग के MLC चुनाव में NDA ने EBC (अति पिछड़ा वर्ग) और अगड़ी जातियों को साधा है। 62.5% हिस्सेदारी EBC को दी है। घोषित किए गए 8 में से 5 उम्मीदवार ईबीसी वर्ग से आते हैं। जदयू ने तो ईबीसी पर विशेष मेहरबानी दिखाई है। 4 में से 3 टिकट EBC वर्ग से आने वाले नेता को दिया है। बीजेपी ने भी EBC वोट बैंक साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 4 में से दो उम्मीदवार EBC वर्ग से हैं। बिहार की आबादी में EBC वर्ग की हिस्सेदारी 36% है। NDA ने ईबीसी वर्ग के इन नेताओं को दिया टिकट जदयू के प्रत्याशी 1. ललन प्रसाद- शेखपुरा के घाट कुसुंबा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष और शेखपुरा जिला उपाध्यक्ष जैसे पदों पर रह चुके हैं। धानुक जाति से आते हैं। नीतीश कुमार ने इन्हें टिकट देकर मुंगेर, शेखपुरा और बरबीघा जैसे इलाकों में अति पिछड़ा वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश की है। वह सांसद ललन सिंह के करीबी नेता माने जाते हैं। जनवरी 2025 में जदयू ने ललन प्रसाद को बिहार विधान परिषद के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उपचुनाव की घोषणा पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी थी। 2. भारती मेहता- मधुबनी के बाबू बरही से आती है। ईबीसी समुदाय के नोनिया कास्ट का प्रतिनिधित्व करती हैं। पटना वीमेंस कॉलेज से बीए (आनर्स) और पटना विश्वविद्यालय से एलएलबी किया है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रही हैं। जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हैं। 3. शिवरानी प्रजापति- पश्चिम चंपारण के बगहा से आती हैं। यह नाम चौकाने वाला रहा है। कुम्हार यानी प्रजापति कास्ट से हैं। बगहा जिला परिषद अध्यक्ष रही हैं। भाजपा के प्रत्याशी 4.अनिल कुमार ठाकुर- भाजपा ने ईबीसी वोट बैंक साधने के लिए अनिल कुमार ठाकुर को मौका दिया है। वह नाई जाति से हैं। 5. शीला पंडित- शीला पंडित कुम्हार जाति से आती हैं। सवर्ण वर्ग से भाजपा ने दो नेताओं को टिकट दिया भाजपा ने सवर्ण वर्ग से दो नेताओं को MLC चुनाव के लिए टिकट दिया है। बिहार में सामान्य वर्ग के लोगों की संख्या करीब 15.52% है। 1- पवन सिंह- बीजेपी से चौकाने वाला नाम सामने आया है। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को कैंडिडेट बनाया गया है। वह राजपूत जाति से आते हैं। 2. संजय मयूख- डॉक्टर संजय मयूख तीसरी बार उच्च सदन के सदस्य बनेंगे। कायस्थ समाज से आते हैं।
जदयू के निशांत कुमार OBC से अकेले उम्मीदवार निशांत कुमार: पूर्व सीएम नीतीश कुमार और जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को उच्च सदन भेजा जाना तय माना जा रहा था। वह बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं, लेकिन अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। मंत्री बने रहने के लिए 6 महीने के भीतर उन्हें किसी एक सदन (विधानसभा या विधान परिषद) का सदस्य बनना है। बिहार में OBC की आबादी करीब 27% है। निशांत कुर्मी जाति से हैं। 19% आबादी वाले SC वर्ग से एक भी उम्मीदवार नहीं जदयू और भाजपा की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट में SC या ST वर्ग से एक भी उम्मीदवार का नाम नहीं है। बिहार में SC वर्ग के लोगों की संख्या करीब 19.65% और ST वर्ग की आबादी 1.06% है। आधी आबादी पर फोकस एमएलसी चुनाव में आधी आबादी को प्रतिनिधित्व मिलता दिख रहा है। भाजपा और जदयू ने दो-दो महिला प्रत्याशी को टिकट देकर स्पष्ट कर दिया है कि वह इनकी हिस्सेदारी बढ़ा रही है। 8 में से 4 उम्मीदवार महिला हैं। चिराग पासवान ने उम्मीदवार उतारा तो चुनाव तय बिहार में MLC के 10 सीट भरे जाएंगे। एक सीट पर उपचुनाव होना है। एक सीट जीतने के लिए 25 विधायक चाहिए। NDA के पास 9 सीट जीतने लायक संख्या बल है। नीतीश कुमार के सीट पर उपचुनाव होना है। इस सीट के लिए जदयू ने ललन मंडल को कैंडिडेट बनाया है। NDA ने 8 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। एक और सीट पर गठबंधन की जीत तय है। इस सीट से RLM उम्मीदवार के रूप में मंत्री दीपक प्रकाश पर्चा भर सकते हैं। दीपक बिहार सरकार में मंत्री हैं, लेकिन किसी सदन के सदस्य नहीं। उन्हें शपथ ग्रहण के 6 महीने के भीतर MLC या विधायक नहीं बनाया जाता है तो मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा। दीपक प्रकाश को MLC चुनाव के लिए टिकट मिलता है और 10वें सीट पर एनडीए के घटक दल लोजपा आर से प्रत्याशी उतारा जाता है तो वोटिंग होगी।


