Rishu Shree Tender Scam: ‘IAS भैया’ से रिशु श्री की नजदीकी जांच के घेरे में, टेंडर खेल की तलाश में एजेंसियां

Rishu Shree Tender Scam: ‘IAS भैया’ से रिशु श्री की नजदीकी जांच के घेरे में, टेंडर खेल की तलाश में एजेंसियां

टेंडर माफिया रिशु श्री और एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के कथित संबंधों की जांच के बीच एजेंसी ने शुक्रवार को उसके करीबी सहयोगी और मातोश्वरी कंपनी के निदेशक संतोष कुमार को पटना से गिरफ्तार किया। 

Rishu Shree Tender Scam टेंडर माफिया रिशु श्री और एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के कथित संबंध इन दिनों चर्चा में हैं। जांच एजेंसियों को रिशु श्री और उक्त अधिकारी के बीच संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पटना से रिशु श्री के करीबी सहयोगी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, संतोष कुमार से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। संतोष कुमार मातोश्वरी कंपनी का निदेशक है। इस कंपनी में रिशु श्री की पत्नी ऋतंभरा कुमारी भी निदेशक पद पर रह चुकी हैं। कंपनी का संचालन सुपौल से किया जाता था। जांच एजेंसियां अब कंपनी के वित्तीय लेनदेन, सरकारी ठेकों और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *