उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन लखनऊ में मनाया गया। सनातन गोरख कल्याण समिति के प्रदेश कार्यालय फरीदी नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह ने किया। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रतीकात्मक रूप से केक खिलाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उपस्थित लोगों ने प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सभी ने प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की भी कामना की। इस अवसर पर शानू मल्ल कौशल, मोनिका मिश्रा, अंजू चौधरी, हिमांशु जायसवाल, राजीव कौशल, रोहित त्रिवेदी, उषा गोस्वामी सहित संस्था के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन केक वितरण और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।


