बैंक में बुजुर्ग के 38 हजार रुपए चोरी:उचेहरा में दो संदिग्ध महिलाओं पर शंका

बैंक में बुजुर्ग के 38 हजार रुपए चोरी:उचेहरा में दो संदिग्ध महिलाओं पर शंका

सतना जिले के उचेहरा स्थित मध्यांचल बैंक में एक बुजुर्ग व्यक्ति के 38 हजार रुपए चोरी हो गए। यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग बैंक में पैसे जमा करने के लिए लाइन में खड़े थे। चोरी का आरोप दो अज्ञात महिलाओं पर है। कंदहली गांव निवासी 80 वर्षीय ललुआ कोल शुक्रवार दोपहर को बैंक पहुंचे थे। उनके पास लगभग 38 हजार रुपए नकद एक पन्नी में रखे थे, जिन्हें वे जमा कराना चाहते थे। बैंक में काफी भीड़ थी और ललुआ कोल अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान, दो अज्ञात महिलाओं ने मौका पाकर पन्नी में रखी नकदी चुपचाप निकाल ली और मौके से फरार हो गईं। चोरी का पता चलने पर बुजुर्ग ने बैंक परिसर और आसपास चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ललुआ कोल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में सतना में भी इसी तरह की एक घटना हुई थी, जहां दो महिलाओं ने डाकघर से 77 हजार रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *