Men’s Earrings Trend तेजी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है और कई भारतीय क्रिकेटर्स भी अलग-अलग ईयररिंग डिजाइन कैरी करते नजर आते हैं। अब इयररिंग्स पहनना सिर्फ महिलाओं के फैशन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बदलते ट्रेंड के साथ यह पुरुषों के फैशन का भी अहम हिस्सा बन गया है। वैसे तो हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक ‘कर्णवेध संस्कार’ यानी कान छेदने की परंपरा के चलते लोग पुराने समय में इयररिंग्स पहनते थे, लेकिन समय के साथ यह चलन कम हो गया था। अब पिछले कुछ सालों से यह दोबारा फैशन ट्रेंड में वापस आ गया है। ऐसे में अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं और इयर पियर्सिंग कराने का सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए 5 क्रिकेटरों के इयररिंग्स से इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं।
Virat Kohli से लें इयररिंग डिजाइन आइडिया (Virat Kohli Hoop Earrings Design)
क्रिकेटर विराट कोहली अपने खेल और पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फैशन के लिए भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अगर आप विराट कोहली को फॉलो करते हैं या वे आपके फेवरेट हैं, तो आप उनकी तरह चांदी या अगर आपका बजट अधिक है, तो सफेद सोने (White Gold) के हूप इयररिंग्स (Hoop Earrings) बनवा सकते हैं। इन्हें आप बहुत आसानी से कैरी कर सकते हैं और ये स्टाइलिश दिखने के साथ ही ऑफिस के कैजुअल कपड़ों पर भी अच्छे लगते हैं।
Shikhar Dhawan से आइडिया लेकर दिखें स्टाइलिश
क्रिकेटर शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी अपने फैशन और पर्सनल लाइफ के चलते छाए रहते हैं। ऐसे में अगर आप शिखर के फैन हैं या अपने लिए किसी नए डिजाइन के ट्रेंडी इयररिंग्स की तलाश में हैं, तो आप उनकी तरह नग वाले या डायमंड स्टड इयररिंग्स (Stud Earrings) खरीद सकते हैं। ये ट्रेंडी होने के साथ-साथ एवरग्रीन लुक के लिए भी बेस्ट होते हैं। ये सिंपल होने के बावजूद सादगी के साथ एक क्लासी लुक देते हैं।
रोजाना के लिए है बेस्ट Tilak Varma का इयररिंग डिजाइन
अगर आप गोल स्टड इयररिंग्स पहनकर बोर हो गए हैं और कुछ नए डिजाइन की तलाश में हैं, तो क्रिकेटर तिलक वर्मा की तरह आप ज्यामितीय (Geometric) स्टड या बैगुएट कट (Baguette Cut) इयररिंग्स खरीद सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स हर तरह के कपड़ों के साथ काफी अच्छे दिखते हैं।
Ishan Kishan के यूनिक इयररिंग डिजाइन से लें आइडिया
अगर आपको पारंपरिक चीजें पसंद हैं और आप अपने लिए एवरग्रीन के साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक वाला कुछ लेने का सोच रहे हैं, तो आप क्रिकेटर ईशान किशन जैसे कुंडल ले सकते हैं। यह काफी पुराना डिजाइन होने के बावजूद आज के समय में भी लोग इसे पहनना पसंद करते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि ये हैवी होते हैं, ऐसे में अगर आप इन्वेस्टमेंट के लिए सोना खरीदते हैं, तो ये आपके दोनों काम पूरे करेंगे।
स्टाइलिश दिखने के लिए Hardik Pandya से लें इंस्पिरेशन
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या खेल के अलावा अपने फैशन और पर्सनल लाइफ के चलते आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अगर आप हार्दिक के फैन हैं या अपने लिए रेगुलर डिजाइन से हटकर कोई इयररिंग डिजाइन खोज रहे हैं, तो आप उनकी तरह समचतुर्भुज (Rhombus) या डायमंड शेप में इयररिंग्स खरीद सकते हैं।


