Ranveer Singh Don 3 Controversy: बॉलीवुड में इन दिनों एक बड़ा विवाद चर्चा में है। एक्टर रणवीर सिंह का नाम फरहान अख्तर की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक हटने के बाद से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब FWICE ने उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया। इसी बहस के बीच एक्टर जीशु सेनगुप्ता ने खुलकर अपनी राय रखी है।
फिल्म इंडस्ट्री में आपसी मतभेद को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए
जीशु सेनगुप्ता का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में आपसी मतभेद सार्वजनिक मंच पर नहीं, बल्कि टेबल के सामने बैठकर सुलझाए जाने चाहिए। उनके मुताबिक, इस इंडस्ट्री में काम करने वाले लोग एक बड़े परिवार की तरह हैं और हर परिवार में मनमुटाव होते हैं, लेकिन पब्लिक में ड्रामा क्यों करना।
इतना ही नहीं, जीशु सेनगुप्ता का कहना है कि किसी भी स्टार्स को बैन करना या उसके खिलाफ सार्वजनिक कार्रवाई करना सही नहीं है। ये एक व्यक्ति की प्राइवेट और पेशेवर जगह को प्रभावित करता है। साथ ही, जीशु सेनगुप्ता ने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना सीधे तौर पर प्रतिभा से जुड़ा है। हर रोज देश भर में दर्जनों फिल्मों की शूटिंग शुरू होती है। ऐसे में जिसके पास हुनर है, उसे काम की कमी नहीं होगी। उनके मुताबिक, ये पेशा इस लिहाज से बिल्कुल साफ है या तो आपमें क्षमता है या नहीं। किसी विवाद और बैन से किसी स्टार्स का करियर लंबे समय तक नहीं रोका जा सकता।
रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने से फिल्म में पहले
रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने से फिल्म में पहले से लगाए गए लगभग 45 करोड़ रुपये के निवेश पर सीधा असर पड़ा। FWICE का कहना था कि इस अचानक फैसले से सैकड़ों तकनीशियन, स्पॉट बॉय और अन्य क्राफ्ट वर्कर प्रभावित हुए, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए दूसरे काम छोड़ दिए थे। हालांकि, बुधवार को FWICE ने घोषणा की कि CINTAA और IMPAA के अनुरोध पर रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव वापस ले लिया गया है। ये फैसला तब आया जब रणवीर सिंह ने FWICE को लीगल नोटिस भेजा था।
जीशु सेनगुप्ता खुद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म OTT रिलीज ‘ब्राउन’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनय देव के निर्देशन में बनी ये साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसमें करिश्मा कपूर एक ऐसी पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं जो अपनी खुद की कमजोरियों से जूझते हुए एक जटिल हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करती हैं। जीशु इस फिल्म में एक मनोचिकित्सक की लीड रोल में हैं। बता दें, बंगाली, हिंदी और तेलुगु सिनेमा में अपनी पहचान बना चुके जीशु सेनगुप्ता इससे पहले ‘पीकू’, ‘मर्दानी’ और ‘द ट्रायल’ जैसे प्रोजेक्ट्स में अपनी एक्टिंग से सबके दिल में जगह बना चुके है।


