बोखड़ा (सीतामढ़ी)। बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई। राहगीरों ने युवती को टावर पर चढ़ते देख तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे उतारा सूचना मिलते ही बोखड़ा थाना अध्यक्ष ललन कुमार, एएसआई संजय कुमार और एसआई अखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे आवश्यक पूछताछ और परामर्श के लिए थाने लाया गया। परिवारिक कारणों से तनाव में बताई जा रही युवती की पहचान बोखड़ा निवासी अखिलेश ठाकुर की 19 वर्षीय पुत्री रेनू कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। इस घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की। एक दिन पहले मनिहारी से भी सामने आया मामला
सीतामढ़ी जिले के मनियारी क्षेत्र में गुरुवार को भी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उसके परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था। चार-पांच दिनों से ठीक से खाना-पीना भी नहीं कर रहा था। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने का फैसला किया था। गुरुवार को ही उसे रांची ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान युवक अचानक घर से निकलकर पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बोखड़ा (सीतामढ़ी)। बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती हाई वोल्टेज बिजली टावर पर चढ़ गई। राहगीरों ने युवती को टावर पर चढ़ते देख तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नीचे उतारा सूचना मिलते ही बोखड़ा थाना अध्यक्ष ललन कुमार, एएसआई संजय कुमार और एसआई अखिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक समझा-बुझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे आवश्यक पूछताछ और परामर्श के लिए थाने लाया गया। परिवारिक कारणों से तनाव में बताई जा रही युवती की पहचान बोखड़ा निवासी अखिलेश ठाकुर की 19 वर्षीय पुत्री रेनू कुमारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। इस घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए थे। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की। एक दिन पहले मनिहारी से भी सामने आया मामला
सीतामढ़ी जिले के मनियारी क्षेत्र में गुरुवार को भी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। उसके परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था। चार-पांच दिनों से ठीक से खाना-पीना भी नहीं कर रहा था। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने का फैसला किया था। गुरुवार को ही उसे रांची ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान युवक अचानक घर से निकलकर पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।


