जहानाबाद में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद ने वृक्षारोपण अभियान का पांचवां वार्षिकोत्सव स्थानीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब मानव अस्तित्व से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। उन्होंने वृक्षारोपण को पर्यावरणीय चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान बताया। जिलाधिकारी बोलीं- प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करते हैं पौधे जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि शुद्ध वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता विनय कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी और डीआरडीए के निदेशक डॉ. रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। जिला प्रशासन ने प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद को विगत पांच वर्षों से निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा। स्कूल की जमीन पर 100 पौधे लगाए गए कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने डीपीएस स्कूल के संचालक संतोष कुमार की निजी भूमि पर 100 पौधों का रोपण भी किया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार और प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के दर्जनों कार्यकर्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। जहानाबाद में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद ने वृक्षारोपण अभियान का पांचवां वार्षिकोत्सव स्थानीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब मानव अस्तित्व से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। उन्होंने वृक्षारोपण को पर्यावरणीय चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान बताया। जिलाधिकारी बोलीं- प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करते हैं पौधे जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि शुद्ध वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता विनय कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी और डीआरडीए के निदेशक डॉ. रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। जिला प्रशासन ने प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, जहानाबाद को विगत पांच वर्षों से निरंतर वृक्षारोपण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा। स्कूल की जमीन पर 100 पौधे लगाए गए कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ ने डीपीएस स्कूल के संचालक संतोष कुमार की निजी भूमि पर 100 पौधों का रोपण भी किया। इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार और प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के दर्जनों कार्यकर्ता तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया।


