नेशनल-स्टेट हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने को ‘टास्क फोर्स’:मधुबनी में डीएम ने किया गठन, कहा-अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर नजर

नेशनल-स्टेट हाईवे पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने को ‘टास्क फोर्स’:मधुबनी में डीएम ने किया गठन, कहा-अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर नजर

मधुबनी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने परिवहन विभाग के निर्देश पर यह कदम उठाया है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का संचालन डीएम ने बताया कि इस टास्क फोर्स का गठन राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किया गया है। इसके अन्य उद्देश्यों में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग पर नियंत्रण, हाइवे पेट्रोलिंग की निगरानी, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) का संचालन, दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान एवं सुधार तथा ट्रक ले-बाय सुविधाओं का विकास शामिल है। इसके माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी गठित टास्क फोर्स में जिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता और सिविल सर्जन को सदस्य नामित किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), परियोजना निदेशक एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी और संबंधित थानाध्यक्षों को भी टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया है। जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन का मानना है कि इस टास्क फोर्स के गठन से सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी। इससे राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मधुबनी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डिस्ट्रिक्ट हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने परिवहन विभाग के निर्देश पर यह कदम उठाया है। जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का संचालन डीएम ने बताया कि इस टास्क फोर्स का गठन राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए किया गया है। इसके अन्य उद्देश्यों में अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग पर नियंत्रण, हाइवे पेट्रोलिंग की निगरानी, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) का संचालन, दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान एवं सुधार तथा ट्रक ले-बाय सुविधाओं का विकास शामिल है। इसके माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को गति दी जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी गठित टास्क फोर्स में जिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता और सिविल सर्जन को सदस्य नामित किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), परियोजना निदेशक एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी, संबंधित अंचल अधिकारी और संबंधित थानाध्यक्षों को भी टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गया है। जिला मोटर व्यवसायी संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। जिला प्रशासन का मानना है कि इस टास्क फोर्स के गठन से सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी। इससे राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *