पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर 2 जून की रात हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। इसपर अब खान सर ने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है। खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों का कहना है कि इस विवाद के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्र ने कहा, रौशन सर को राजनीति करके फंसाया जा रहा है। खान सर शुरू से ही रोशन सर के विपरित रहे हैं। उन्होंने अपने गार्ड द्वारा गोली चलवाई और रोशन सर को फंसाया। उनके कारण रोशन सर जेल चले गए। रोशन सर को जबरदस्ती फंसाया जा रहा छात्र रंजन कुमार ने कहा, इस विवाद के कारण हम बच्चों का पूरा पढ़ाई बाधित है। रोशन सर के नहीं रहने से हमारा दरोगा बैच नहीं चल रहा है। हम डिमांड करते हैं कि रोशन सर को जल्द से जल्द न्याय मिले। यहां कहा जा रहा है कि रोशन सर ने गोली चलवाई है, जबकि उनके गार्ड ने गोली चलाई और रौशन सर को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। रवि रंजन कुमार ने कहा, हम लोगों का दरोगा का बैच शुरू ही हुआ था, लेकिन रौशन सर के अरेस्ट होने से अब वह बैच नहीं चल रहा है। इससे पढ़ाई काफी बाधित हो रही है। मैं दरोगा का सपना लेकर पटना आया था कि यहां पढ़ाई करके दरोगा बनूंगा। अब उनके गिरफ्तारी होने की वजह से हमें काफी परेशानी हो रही है। घर से भी काफी कॉल आते हैं। घरवाले भी काफी परेशानी हैं। दूसरा पक्ष अगर दोषी है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए ज्ञान बिन्दु कोचिंग के टीचर सुमित महेश्वरी ने कहा कि रोशन आनंद के साथ न्याय होना चाहिए। उन्हें जल्द जेल से बाहर निकालना चाहिए। दूसरा पक्ष अगर दोषी है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरा पक्ष यही चाहता है कि बच्चों का नुकसान हो। कल 15 हजार बच्चे सड़कों पर अनुशासन को फॉलो करते हुए उतरे थे, कैंडल मार्च निकाला गया था। बेवजह सम्मानित शिक्षक पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे एग्जाम होने वाला है और रौशन सर के गिरफ्तारी के कारण नियमित क्लास नहीं चल पा रही है। पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर 2 जून की रात हमला हुआ था। घटना के दौरान उनके बॉडीगार्ड्स के फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। इसपर अब खान सर ने कहा कि सेल्फ डिफेंस में गार्ड्स ने फायरिंग की है। खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दूसरी ओर ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों का कहना है कि इस विवाद के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। छात्र ने कहा, रौशन सर को राजनीति करके फंसाया जा रहा है। खान सर शुरू से ही रोशन सर के विपरित रहे हैं। उन्होंने अपने गार्ड द्वारा गोली चलवाई और रोशन सर को फंसाया। उनके कारण रोशन सर जेल चले गए। रोशन सर को जबरदस्ती फंसाया जा रहा छात्र रंजन कुमार ने कहा, इस विवाद के कारण हम बच्चों का पूरा पढ़ाई बाधित है। रोशन सर के नहीं रहने से हमारा दरोगा बैच नहीं चल रहा है। हम डिमांड करते हैं कि रोशन सर को जल्द से जल्द न्याय मिले। यहां कहा जा रहा है कि रोशन सर ने गोली चलवाई है, जबकि उनके गार्ड ने गोली चलाई और रौशन सर को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। रवि रंजन कुमार ने कहा, हम लोगों का दरोगा का बैच शुरू ही हुआ था, लेकिन रौशन सर के अरेस्ट होने से अब वह बैच नहीं चल रहा है। इससे पढ़ाई काफी बाधित हो रही है। मैं दरोगा का सपना लेकर पटना आया था कि यहां पढ़ाई करके दरोगा बनूंगा। अब उनके गिरफ्तारी होने की वजह से हमें काफी परेशानी हो रही है। घर से भी काफी कॉल आते हैं। घरवाले भी काफी परेशानी हैं। दूसरा पक्ष अगर दोषी है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए ज्ञान बिन्दु कोचिंग के टीचर सुमित महेश्वरी ने कहा कि रोशन आनंद के साथ न्याय होना चाहिए। उन्हें जल्द जेल से बाहर निकालना चाहिए। दूसरा पक्ष अगर दोषी है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरा पक्ष यही चाहता है कि बच्चों का नुकसान हो। कल 15 हजार बच्चे सड़कों पर अनुशासन को फॉलो करते हुए उतरे थे, कैंडल मार्च निकाला गया था। बेवजह सम्मानित शिक्षक पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे एग्जाम होने वाला है और रौशन सर के गिरफ्तारी के कारण नियमित क्लास नहीं चल पा रही है।


