विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साईं की रसोई की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पौधा वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। उपस्थित लोगों को बताया गया कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। मेयर बोलीं- स्वस्थ्य जीवन के लिए पौधे जरूरी कार्यक्रम के दौरान महापौर पिंकी देवी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन को भी स्वस्थ और समृद्ध बनाते हैं। इस अवसर पर पूर्व महापौर संजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। साईं की रसोई के खाद्य मंत्री पंकज कुमार एवं रौनक अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन एक पेड़ मां के नाम एक पेड़ धरती के नाम के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम में वैभव अग्रवाल, संदीप गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, राघव कुमार, सुमित कुमार आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साईं की रसोई की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पौधा वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। उपस्थित लोगों को बताया गया कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। मेयर बोलीं- स्वस्थ्य जीवन के लिए पौधे जरूरी कार्यक्रम के दौरान महापौर पिंकी देवी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि मानव जीवन को भी स्वस्थ और समृद्ध बनाते हैं। इस अवसर पर पूर्व महापौर संजय कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र मानव जीवन के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करे। साईं की रसोई के खाद्य मंत्री पंकज कुमार एवं रौनक अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन एक पेड़ मां के नाम एक पेड़ धरती के नाम के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम में वैभव अग्रवाल, संदीप गुप्ता, ज्ञान प्रकाश, राघव कुमार, सुमित कुमार आदि ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


