Rashmika Mandanna Japan Tour: टोक्यो से ओसाका तक, घूमने लायक 5 शानदार जगहें

Rashmika Mandanna Japan Tour: टोक्यो से ओसाका तक, घूमने लायक 5 शानदार जगहें

Japan Travel Guide: अभिनेत्री Rashmika Mandanna इन दिनों अपनी जापान ट्रिप (Japan Trip Photos) को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने टोक्यो की गलियों, Japanese Food और पारंपरिक Yukata Outfit में तस्वीरें शेयर की हैं। अगर आप भी जापानघूमने का प्लान बना रहे हैं, तो Tokyo, Kyoto, Osaka और Mount Fuji जैसी जगहों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। ये जगहअपनी खूबसूरती, संस्कृति और अनोखा अनुभव के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

Shibuya Crossing और Hachiko Statue

जापान के टोक्यो में स्थित शिबुया क्रॉसिंग दुनिया का सबसे व्यस्त पैदल चलने वाले लोगों का चौराहा है। जब यहां सिग्नल हरा होता है, तो एक ही समय में चारो तरफ से हजारों लोग सड़कों को पार करते हैं। जो देखने में बेहद खास लगता है। इसके अलावा, आप शिबुया स्टेशन के बाहर निकलने वाले गेट के पर स्थित हाचिको मूर्ति (Hachiko Statue) देख सकते हैं, जो एक वफादार कुत्ते की याद दिलाती है, जिसने अपने मालिक की मृत्यु के बाद कई सालों तक स्टेशन पर उनका इंतजार किया था।

Mount Fuji में लें Nature और Adventure का मजा

टोक्यो से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में होंशू द्वीप पर स्थित माउंट फूजी 3,776 मीटर ऊंचा जापान का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी पर्वत है। अपने सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व के कारण, साल 2013 में इसे यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व सांस्कृतिक धरोहर स्थल घोषित किया गया था। यह पर्वत हाइकिंग और कैंपिंग के लिए एक बेहद फेमस जगह है।

Kyoto का Kiyomizu-Dera Temple क्यों है खास

जापान के क्योटो शहर में स्थित यह एक ऐतिहासिक और बेहद प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर है। यह अपनी अनूठी लकड़ी की वास्तुकला, प्राकृतिक सुंदरता और यूनेस्को विश्व धरोहर की स्थिति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

Nara Park में देखें झुककर नमस्ते करने वाले हिरण

जापान के नारा शहर में स्थित यह एक विशाल और ऐतिहासिक सार्वजनिक पार्क है, जिसे ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खजाना’ घोषित किया गया है। यह जगह अपने ‘झुककर नमस्ते करने वाले हिरणों’ के लिए प्रसिद्ध है। यहां हिरण खुलेआम घूमते हैं और पर्यटक उन्हें खाना खिला सकते हैं। इस पार्क के परिसर में जापान के सबसे महत्वपूर्ण मंदिर और संग्रहालय स्थित हैं, जिनमें तोदाई-जी, कोफुकु-जी (Kofuku-ji) और कासुगा ग्रैंड श्राइन शामिल हैं। यह स्थान जापान के क्योटो (Kyoto) और ओसाका (Osaka) शहरों से ट्रेन द्वारा केवल 45 से 60 मिनट की दूरी पर स्थित है।

Osaka के डोटोनबोरी में लें लजीज स्ट्रीट फूड का मजा

जापान के ओसाका शहर में स्थित यह एक प्रसिद्ध और जीवंत पर्यटन केंद्र है। यह अपने स्ट्रीट फूड, अद्भुत बिलबोर्ड्स और शॉपिंग के लिए मशहूर है। यहां आप ‘टोंबोरी रिवर वॉक’ (Tombori River Walk) पर घूम सकते हैं या नहर में नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *